शहरवासियों को मिलेंगी 4 नई डॉमेस्टिक फ्लाइट्स

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2018 12:22 PM

chandigarh international airport

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के रन-वे की रिपेयरिंग का कार्य पूरा होते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शहरवासियों को 4 नई डॉमेस्टिक फ्लाइट्स देने का फैसला किया गया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के रन-वे की रिपेयरिंग का कार्य पूरा होते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शहरवासियों को 4 नई डॉमेस्टिक फ्लाइट्स देने का फैसला किया गया है। 

पहली फ्लाइट 1 जून से शुरू हो जाएगी, जबकि बाकी की तीन फ्लाइट्स को जुलाई तथा अगस्त में शुरू की जाएंगी। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा एयरलाइंस कंपनियों की ओर से फ्लाइट्स का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। यह फ्लाइट्स सप्ताह में 7 दिन चलेंगी। 

शैड्यूल :
-1 जून से गो-एयर की फ्लाइट नंबर-911/922 चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए संडे को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन ऑपरेट होगी। फ्लाइट में 180 सीटें होंगी। फ्लाइट चेन्नई से सुबह 7.30 बजे चलेगी। अहमदाबाद में सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वहां से सुबह 10.30 बजे चलकर 12.15 बजे यहां पहुंचेगी। 

12.45 बजे श्रीनगर रवाना होकर वहां 1.50 पर पहुंचेगी। वहां से दोपहर 2.25 पर श्रीनगर से चंडीगढ़ के लिए चलकर यहां 3.25 पर पहुंचेगी। यहां से अहमदाबाद के लिए 3.55 पर चलकर वहां शाम 5.30 पर पहुंचेगी।

-इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बैंगलुरु से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की फ्लाइट 1 जुलाई से चलाने का फैसला किया है। फ्लाइट संख्या 661/662 सप्ताह में 7 दिन चलेगी। यह बैंगलुरु से दोपहर बाद 3.20 बजे उड़ेगी। मंगलवार को बैंगलुरु एयरपोर्ट पर रिपेयर का कार्य होने से फ्लाइट दोपहर1.20 बजे उड़ेगी। 

-चंडीगढ़ से तीसरी नई फ्लाइट इंडिगो की उड़ेगी, जो कोलकता से चंडीगढ़ वाया श्रीनगर जाएगी। फ्लाइट को 15 जुलाई से चलाने का फैसला किया है। कोलकाता से फ्लाइट्स संख्या 372/376 जो सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 7.55 बजे उड़ेगी। 

-शहरवासियों को इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। एयरलाइस कपंनी की ओर से यह फ्लाइट 1 अगस्त से शुरू होगी। सप्ताह में 7 दिन चलेगी। यह फ्लाइट जैट एयरवेज की तरफ से फ्लाइट संख्या 143/144 चलेगी। यह फ्लाइट इंदौर से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3.15 बजे उड़ेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!