मौलीजागरां के पूर्व थाना प्रभारी और कांस्टेबलों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Edited By bhavita joshi,Updated: 02 Jul, 2019 10:57 AM

chargesheet filed

45 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए मौलीजागरां के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद कुमार के खिलाफ सी.बी.आई. ने अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है।

चंडीगढ़(संदीप): 45 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए मौलीजागरां के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद कुमार के खिलाफ सी.बी.आई. ने अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। सी.बी.आई. ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की है। केस में सी.बी.आई. की तरफ से कुल 46 गवाह तैयार किए गए है।

केस न दर्ज करने के बदले मांगी थी घूस
शिकायतकर्त्ता  रमेश ने सी.बी.आई. को दी शिकायत में बताया था कि उसका मौलीजागरां में शराब का आहाता है। 26 जनवरी की शाम करीब 9 बजे मौलीजागरां थाना पुलिस ने यहां से उसके भतीजे समेत कुछ युवकों को चरस के 3 बंडलों सहित उठाने का दावा किया था। वह तत्कालीन मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह से मिला और उसने भतीजे को छोडऩे के लिए गुजारिश की। इस पर बलजीत सिंह ने उसे मामले को लेकर कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद से मिलकर बात करने के लिए कहा था। 

आरोप के अनुसार उसके भतीजे पर एन.डी.पी.एस. का केस न दर्ज करने और उसे छोडऩे के लिए कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद कुमार ने इंस्पैक्टर के कहने पर 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में उन्होंने 80 हजार की मांग की। इतने में शिकायतकर्त्ता का एक जानकार थाने में इसी केस को लेकर पहुंचा। उसको भी पुलिस पकड़कर लाई थी।

शिकायतकर्त्ता  ने जानकार के साथ मिलकर दोनों को छोडऩे को लेकर बातचीत शुरू की थी। आखिरकार सौदा 55 हजार रुपए में तय हुआ था। रविवार को कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और कांस्टेबल प्रमोद उससे 10 हजार रुपए लेकर चले गए। बाकी के 45 हजार सोमवार को देने को कहा था। उसने मामले की शिकायत सी.बी.आई. को दी थी।

मौके पर पकड़ा गया था कांस्टेबल
सी.बी.आई. ने ट्रैप लगाया था। कांस्टेबल सुरेंद्र राठी 45 हजार रुपए लेने शिकायतकर्त्ता के पास विकास नगर में पहुंचा था। शिकायतकत्र्ता से 45 हजार रुपए कांस्टेबल ने जैसे ही लिए, उसी समय सी.बी.आई. ने उसे काबू कर लिया। उसे सी.बी.आई. ने थाना प्रभारी बलजीत सिंह से बात करने के लिए कहा। कांस्टेबल ने फोन कर कहा कि सर काम हो गया है। इंस्पैक्टर ने कांस्टेबल को पुलिस स्टेशन आने को कहा था। कांस्टेबल को लेकर सी.बी.आई. मौलीजागरां थाने पहुंची व थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद केस में कांस्टेबल प्रमोद को भी आरोपी बनाया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!