जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ अब जय पहलवान भी : मनोहर लाल

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 04 Jun, 2022 08:02 PM

chief minister inaugurated several projects in ambala

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अम्बाला छावनी में करोड़ों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 38 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि से बने आल वैदर स्वीमिंग पूल, एस.डी.ओ. सिविल कॉम्पलैक्स 41 करोड़ 52 लाख रुपए से निर्मित व 12...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अम्बाला छावनी में करोड़ों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 38 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि से बने आल वैदर स्वीमिंग पूल, एस.डी.ओ. सिविल कॉम्पलैक्स 41 करोड़ 52 लाख रुपए से निर्मित व 12 करोड़ 96 लाख रुपए की राशि से बने एस.सी. ब्वॉयज स्पोर्टस हॉस्टल का उद्घाटन एवं लोकार्पण शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी का हरियाणा को अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते कहा कि इन खेलों के चौथे संस्करण की इन खेल प्रतियोगिताओं के मुख्य आयोजन पंचकूला में होंगे जबकि स्वीमिंग जिम्नास्टिक से संबंधित प्रतियोगिताएं अम्बाला छावनी में होगी। इसके अलावा कुछ प्रतियोगिताएं शाहबाद, चंडीगढ़ व दिल्ली में होंगी। उन्होंने कहा कि पहले अम्बाला को साइंस सिटी तथा मिक्सी उद्योग के नाम से जाना जाता था लेकिन अब यहां पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनने से अम्बाला को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है।

 


स्वीमिंग अकादमी बनाई जाएगी
अम्बाला छावनी में उत्तर भारत का बेहतरीन किस्म का स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया है जिससे युवाओं को स्वीमिंग के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में स्वीमिंग की अकादमी बनाई जाएगी जिसमें सालभर तैराकी से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी और देश दुनिया के तैराक आएंगे जिससे स्थानीय लोग भी यहां तैराकी सीख पाएंगे। सी.एम. ने कहा कि मन, बुद्धि और शरीर की एकाग्रता तैराकी के लिए बेहद जरूरी है। तैराकी का जिक्र करते हुए कहा कि जीव-जंतु, पशु पक्षी आदि जीवों में मनुष्य अपनी बुद्धि एवं योग्यता के दम पर सबसे अगली पंक्ति में खड़ा मिलता है लेकिन दूसरे जीव जहां तैरना जानते हैं वहीं मनुष्य को तैराकी सीखनी पड़ती है।

 


राई में स्पोटर््स स्कूल को खेल यूनिवॢसटी बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत राई में स्थित स्पोटर््स स्कूल को खेल यूनिवॢसटी बनाया जाएगा। वहां पर खेलों से संबंधित रिसर्च होंगी और खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। सी.एम. ने कहा कि हरियाणा आज कृषि, साइंस, शिक्षा आदि प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यहां के युवा अपनी काबिलियत का लोहा प्रत्येक क्षेत्र में मनवा रहे हैं।

 


अम्बाला को उद्योग का केंद्र बनाना चाहते हैं 
मुख्यमंत्री ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय पहलवान को प्रतीक रूप में जोड़ते हुए यह नारा लगाया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला को उद्योग का केंद्र बनाना चाहते हैं जिस प्रकार से प्रदेश के दक्षिण में गुरुग्राम है उसी प्रकार उत्तर में अम्बाला में उद्योग विकसित हों तथा इनवैस्टर यहां पर आएं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा देते हुए कहा कि अगर आप एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो सरकार आपके साथ सरकार आपके साथ चार कदम आगे बढ़ाकर चलेगी।

 


300 करोड़ रुपए की राशि से शहीदी स्मारक बनाया जा रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी में 1857 की क्रांति से संबंधित शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है जिस पर 300 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी और यह देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि विकास की जिन करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया है उससे यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी और खेल के क्षेत्र में लोगों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी क्षेत्र वर्षों तक विकास से महरूम रहा है, लेकिन जब ङ्क्षहदुस्तान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और विकास का पहिया घूम रहा है। कुछ दिन पहले यहां पर कैंसर केयर अस्पताल का उद्घाटन किया गया और उन्होंने उद्घाटन के 20 दिन बाद जब इस अस्पताल की विजिट की तो पाया कि यहां पर 1600 कैंसर मरीज रजिस्टर हुए है जिनमें लखनऊ और हिमाचल प्रदेश तक के मरीज यहां पर इलाज करवाने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंसर अस्पताल विश्व की उच्चतम तकनीक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने आल वैदर स्वीमिंग पूल के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा स्वीमिंग पूल पूरे उत्तर भारत में नहीं है।

 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आल वैदर स्वीमिंग पूल में वार्मअप पूल, वी.आई.पी. स्टेज, फिटनैस हॉल, जज रूम, एथलैटिक लॉन्ज रूम, कंटीन, बॉकिं्सग हॉल, फिल्ट्रेशन प्लांट रूम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत यहां पर आल वैदर स्वीमिंग पूल में तैराकी की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने एस.सी. ब्वॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर 160 खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था होगी तथा कोचिज के रुकने के लिए भी व्यवस्था होगी। स्पोर्ट्स हॉस्टल में ग्राऊंड फ्लोर पर रैसिं्लग, जिम, फिजिथ्रेपी कार्यालय, डाक्टर रूम, लाइब्रेरी, डायङ्क्षनग कम मल्टीपर्पस हॉल, दो लिफ्ट इत्यादि, प्रथम तल पर टेबल टैनिस हॉल, ऑडियो विजुअल रूम, स्टूडैंट रूम, कोच रूम इत्यादि, द्वितीय तल पर टेबल टैनिस हॉल, ऑडियो विजुअल रूम, डोरमैट्री शामिल हैं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज इस लघु सचिवालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है, इससे लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य होंगे।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!