मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जिलों में एक्सटैंशन सैंटर खोलने के दिए निर्देश

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 20 Jun, 2022 06:53 PM

chief minister presided over the review meeting in gurugram

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को प्रदेश के अन्य जिलों में एक्सटैंशन सैंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इन सैंटरों में युवाओं का कौशल निखारने के लिए विश्वविद्यालय की तर्ज पर रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जाएंगे।...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को प्रदेश के अन्य जिलों में एक्सटैंशन सैंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इन सैंटरों में युवाओं का कौशल निखारने के लिए विश्वविद्यालय की तर्ज पर रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री आज  गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्रामगृह में हरियाणा में बनाए गए देश के पहले श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू व उनके स्टाफ के अलावा, गुरुग्राम के मंडल आयुक्त राजीव रंजन भी उपस्थित थे।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक युग में अब कौशल का दौर है। अब पहले वाली थ्री-आर शिक्षा का महत्व नहीं रहा। वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के बाद उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने पर जोर देना होगा। इसके लिए जिस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कोर्स श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे हैं, वैसे ही कोर्स अन्य जिलों में चलाने के लिए विश्वविद्यालय अपने एक्सटैंशन सैंटर खोलें। उन जिलों में खाली पड़े सरकारी भवनों की पहचान करके वहां पर सैंटर चलाए जा सकते हैं। उन जिलों में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों को भी इस विश्वविद्यालय के साथ जोड़ें और उन्हें एफिलिएशन दें। 

 


मुख्यमंत्री ने रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक कौशल जैसे -इलैक्ट्रिशियन , पलंबर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, ए.सी. रिपेयर करने वाले कोर्स करवाने पर बल दिया।  करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल सफल विद्यार्थियों का ही डाटा न रखें बल्कि विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी जो युवक-युवतियां सफल नहीं हो पा रहे हैं, उन पर भी ध्यान दें। इन सभी विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र का रिकॉर्ड भी रखें। कुलपति राज नेहरू ने बताया कि अब तक 267.64 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कुलपति राज नेहरू व डा. सी.के. गरियाली द्वारा जम्मू कश्मीर के लोक साहित्य पर लिखी गई पुस्तक-कथासतिसागर का भी विमोचन किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!