राहत: सिटको ने सैक्टर-17 में खोला CNG स्टेशन

Edited By pooja verma,Updated: 02 Oct, 2019 11:03 AM

citco opens cng station in sector 17

शहर में बढ़ती सी.एन.जी. की डिमांड को पूरी करने के लिए सिटको ने अपने पहले गैस स्टेशन की सैक्टर-17 मध्य मार्ग पर शुरुआत कर दी है।

चंडीगढ़ (साजन): शहर में बढ़ती सी.एन.जी. की डिमांड को पूरी करने के लिए सिटको ने अपने पहले गैस स्टेशन की सैक्टर-17 मध्य मार्ग पर शुरुआत कर दी है। गैस स्टेशन का शुभारंभ मंगलवार को सिटको के मैनेजिंग डायरैक्टर जसविंदर कौर ने किया। इस मौके पर सिटको के चीफ जनरल मैनेजर राकेश कुमार पोपली समेत अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा। 

 

गैस स्टेशन में सिटको का पैट्रोल के लिए एच.पी.सी.एल., डीजल के लिए इंडियन ऑयल और सी.एन.जी. के लिए अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है। यह सी.एन.जी. स्टेशन 24 घंटे खुला रहेगा। यहां पर 55.11 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सी.एन.जी. दी जा रही है। सिटको ने इस मौके पर दो और नए गैस स्टेशन खोलने की बात कही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!