GMCH के बाद PGI में स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2017 01:24 AM

confirmation of swine flu patient at pgi after gmch

जी.एम.सी.एच. 32 अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत के बाद अब पी.जी.आई. में भी स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि हुई है। मरीज को पिछले 5 दिन से अलग वार्ड में रखा गया है। पंचकूला की रहने वाले 21 वर्षीय नीरज नाम की युवती साढ़े 6 महीने की गर्भवती है।

चंडीगढ़, (रवि): जी.एम.सी.एच. 32 अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत के बाद अब पी.जी.आई. में भी स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि हुई है। मरीज को पिछले 5 दिन से अलग वार्ड में रखा गया है। पंचकूला की रहने वाले 21 वर्षीय नीरज नाम की युवती साढ़े 6 महीने की गर्भवती है। तबीयत खराब होने की वजह से उसे 16 अप्रैल को गायनी वार्ड में एडमिट किया गया था लेकिन 19 अप्रैल को जांच रिपोर्ट में नीरज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को हुई थी एक शख्स की मौत

डाक्टरों की माने तो गर्भवती होने की वजह से मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को जी.एम.सी.एच.-32 अस्पताल में स्वाइन फ्लू से कालका के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हाल ही के दिनों में स्वाइन फ्लू का यह मामला आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिछले साल ट्राईसिटी में 8 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई थी। पी.जी.आई. और सैक्टर 32 हॉस्पिटल में एच1एन1 के टैस्ट की सुविधा उपलब्ध है। डाक्टर्स की माने तो हर साल स्वाइन फ्लू का वायरस बदल जाता है।

इस मौसम में स्वाइन फ्लू के केस आना हैरानीजनक

मौसम विशेषज्ञ डा. सुरिंद्र पाल की माने तो तापमान में काफी गर्मी है। इस वक्त पारा 39 व 40 डिग्री सैल्सियस चल रहा है जोकि स्वाइन फ्लू के वायरस के पैदा होने का नहीं है। वायरस को पनपने के लिए 10 डिग्री के आसपास तापमान की जरूरत पड़ती है लेकिन इस वक्त ऐसा केस आना काफी हैरानी की बात है। पिछले कुछ वर्षों से मौसम में काफी परिवर्तन आ रहा है। इसके साथ ही मौसम से संबंधित बीमारियों में भी काफी बदलाव आ गया है। वहीं जब शहर में हैल्थ विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए बनाई गई टीम के नोडल ऑफिसर डा. गौरव अग्रवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

शुरुआती लक्षण

1    नाक लगातार बहना, छींक आना, नाक जाम होना।

2    मांसपेशियों में दर्द या अकडऩ महसूस करना।

3    सिर में भयानक दर्द।

4    कफ और कोल्ड, लगातार खांसी

5    उनींदे रहना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।

6    बुखार होना, दवा खाने के बाद भी बुखार का लगातार बढऩा।

7    गले में खराश होना और इसका लगातार बढ़ते जाना।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!