नशे की ओवरडोज से डॉक्टर के बेटे की मौत

Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Aug, 2018 08:56 AM

death

नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय दपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

नयागांव(मुनीष) : नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय दपिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह कुछ साल पहले ही हिसार से चंडीगढ़ आया था और सैक्टर-19 में अपने मामा हरपाल सिंह के पास रहता था। दपिंदर के पिता हिसार में वैटरिनरी डॉक्टर हैं। 

दपिंदर आईलैट्स की तैयारी के लिए यहां पर आया था। पुलिस ने हरपाल सिंह के बयानों पर दपिंदर के दोस्त राजपुरा निवासी आकाश (23) और एक महिला सैक्टर-38 निवासी बाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्तों के साथ किया नशा :
नयागांव पुलिस की जांच में सामने आया कि दपिंदर दोस्तों के साथ अपनी कार में चंडीगढ़ में घूम रहा था। इस बीच ही उन्होंने नशा किया। इसके बाद दपिंदर की तबीयत खराब हो गई। उसके दोस्त उसे अपने साथ नयागांव के एक होटल में ले आए। यहां पर उन्होंने एक कमरा बुक किया। यहां भी दपिंदर की तबीयत ठीक नहीं हुई तो वे उसे साथ जी.एम.एस.एच. 16 ले आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं दोस्तों ने बताया कि दपिंदर की तबीयत चंडीगढ़ क्लब की पार्किंग में तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले आए। मामले में जांच का जिम्मा सैक्टर-3 थाना पुलिस को सौंपा गया है। उन्होंने पूछताछ की तो सामने आया कि आखिर में वे सभी नयागांव के होटल में थे जहां से वह उसे तबीयत खराब होने के चलते चंडीगढ़ लेकर आए। इस पर नयागांव थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

नयागांव थाने के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह ने बताया कि मृतक के मामा के बयानों पर दोस्त आकाश और बाला नामक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाला ने ही उन्हें नशा उपलब्ध करवाया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!