धूल की चादर से ढका ट्राईसिटी, धूल-मिट्टी ने बढ़ाई उमस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2018 08:44 AM

dust in chandigarh humidity increased

बुधवार दिनभर भीषण गर्मी और लू ने लोगों को खूब सताया। शाम को मौसम थोड़ा बदला और आसमान धूल से भर गया।

चंडीगढ़ (रोहिला): बुधवार दिनभर भीषण गर्मी और लू ने लोगों को खूब सताया। शाम को मौसम थोड़ा बदला और आसमान धूल से भर गया। धूप की तपिश तो कम हुई लेकिन उमस और बढ़ गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार धूल राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से चंडीगढ़ की तरफ आई है। 

 

इसकी वजह तापमान में नमी की कमी होना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को आसमान में धूल छाने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

 

रात का तापमान बढ़ सकता है। डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि 15 जून को फिर से बारिश की संभावना है। इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। जून के अंत तक चंडीगढ़ में मानसून आ सकता है।     


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!