शनिवार की रात सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात

Edited By Updated: 20 Dec, 2021 01:43 PM

extended daytime maximum temperature

एक साल बाद हुआ दिसम्बर ठंडा, धूप ने बढ़ाया दिन का अधिकतम तापमान

चंडीगढ़, (पाल): शनिवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। लगातार बढ़ती ठंड के बीच न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ,जो सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान है। सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले तक 15 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 
इससे पहले 15 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि 14 की रात को तीसरा सबसे कम तापमान 6.2  डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले 11 दिसम्बर को 7.6 और 12 को 7.8 तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों में न्यूनतम  तापमान इससे भी नीचे जाएगा।

 

दिसम्बर माह आधा बीतने के बाद ठंड बढऩे लगी है। रविवार तीन दिन बाद अच्छी धूप निकली, जिसने ठंड से थोड़ी राहत दी। शाम होते-होते ठंड बढऩे लगी। मौसम विभाग ने सुबह 11.30 बजे 8 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की। पहाड़ों पर वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव होने के चलते मैदानों में नमी बढ़ी है। इसके अलावा विंटर अब पीक की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते दिन और रात के तापमान कम हो रहे हैं। दो से तीन दिन में तापमान एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। रविवार सुबह 200 किलो मीटर तक की विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।
रविवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। आंकड़े देखें तो पता चलता है कि पांच सालों में यह चौथी दफा है कि दिसम्बर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या उससे कम गया है।


पिछले साल 2020 में पूरे दिसम्बर का सबसे कम तापमान 28 तारीख को 4.3 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। यह तीसरा मौका है जब दिसम्बर में इतना कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है इससे पहले 16 दिसम्बर को 5.4 डिग्री और 17 दिसम्बर को 5.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!