चौकी इंचार्ज बना रहा था गवाही से मुकरने का दवाब, उसी ने करवाई फायरिंग

Edited By ashwani,Updated: 20 Oct, 2020 07:56 PM

firing

सैक्टर-25 में गोली फायरिंग में घायल शराब ठेकेदार का आरोप

चंड़ीगढ़, (सुशील राज) : सैक्टर-25 में फायरिंग में घायल शराब ठेकेदार ने चौकी इंचार्ज पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। घायल सैक्टर-25 निवासी संदीप ने आरोप लगाया कि एक आपराधिक मामले में गवाही से मुकरने के लिए सैक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिव चरण ने मुझ पर कई बार दवाब बनाया। जब उसने चौकी इंचार्ज की बात न मानी तो वह उसे धमकाने लगा। लहूलुहान हालत में पी.जी.आई. में दाखिल संदीप ने बताया कि उसे बार-बार धमकी मिल रही थी। उसने चौकी इंचार्ज को बताया कि उसे धमकी देने वाले युवक के पास असला है, लेकिन इंचार्ज ने धमकी देने वाले को पकडऩे की बजाय उसे ही केस में मुकरने के लिए कहा।

 


लोग बोले, पुलिस को सब पता फिर भी नहीं की कार्रवाई
वहीं पी.जी.आई. में दाखिल संदीप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यहां कॉलोनीवासियों में चौकी इंचार्ज के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ऐसे चौकी इंचार्ज को तुरंत बदल देना चाहिए। पुलिस की लापरवाही के कारण ही कॉलोनी में गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस को सब कुछ पता होने के बावजूद कोई करवाई नहीं की।
जेल से बाहर आते ही देने लगा जान से मारने की धमकी
वहीं घायल संदीप ने बताया कि उस पर हमला करने वाले विजय पर पहले भी कई केस दर्ज हो रखे हैं। कुछ महीने पहले विजय ने रामदरबार के प्रवीण पर गोली चलाई थी। विजय पर मामला दर्ज हुआ। उस समय उसने प्रवीण का साथ दिया क्योंकि वह कॉलोनी का प्रधान रह चुका है। इसी बात को लेकर विजय उससे रंजिश रखने लगा। आरोपी विजय जेल से बाहर आते ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था।
पुलिस की शह पर कर रहा था क्राइम
संदीप ने बताया कि आरोपी विजय आए दिन पुलिस की शह पर कॉलोनी में मारपीट से लेकर हर वारदात को अंजाम दे रहा था, लेकिन सैक्टर-24 चौकी पुलिस मामले में कुछ नहीं कर रही थी। इसका फायदा उठाकर उसने सोमवार रात उस पर गोली चला दी। 

सैंट्रल डिवीजन में हो रही है ज्यादा वारदात
गोलीबारी और लूट की घटनाएं ज्यादातर सैंट्रल डिवीजन में हो रही हैं। इससे पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले गोली चलने की घटना सैक्टर-9 स्थित एस.के. डिस्क में हुई। इसके बाद सैक्टर-23 में चाकू के दम पर कारीगर से 15 तोले सोने के गहने लूटे। इसके बाद सैक्टर-25 में दुकान पर बैठे संदीप पर गोली मारकर विजय अपने साथियों के साथ फरार हो गया।
 

उसके अवैध धंधे बंद करवाए तो आरोप लगा रहा
गोली लगने से घायल संदीप गलत आरोप लगा रहा है। संदीप कॉलोनी में अवैध सट्टा और शराब का धंधा करता है। मैंने सख्ती कर संदीप के सभी अवैध धंधे बंद करवा रखे हैं। इसलिए वह झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है।
शिवचरण, चौकी इंचार्ज, सैक्टर-24

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!