Edited By pooja verma,Updated: 02 Jun, 2020 01:13 PM
कोरोना वायरस के कारण विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए तीसरी लाइट चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को लैंड करेगी।
चंडीगढ़ (लल्लन): कोरोना वायरस के कारण विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए तीसरी लाइट चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को लैंड करेगी। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि यह लाइट दुबई के टाइम के अनुसार शाम 16.30 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ रात 9.10 बजे लैंड करेगी। दिल्ली के लिए चंडीगढ़ से 10 बजे उड़ान भरेगी। लाइट में सफर करने के लिए अभी ज्यादा पैसेंजर नहीं आ रहे हैं।
इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सोमवार को 8 लाइट ऑप्रेट हुई, जिसमें 459 लोग गए। चंडीगढ़ आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमे सबसे कम एयर इंडिया की दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली लाइट में 5 लोगो ने सफर किया जबकि जाने वाली लाइट मे सिर्फ 1 पैसेंजर था। इसके साथ ही मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की लाइट में सबसे अधिक 190 पैसेंजर चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की लाइट मे 124 लोग रवाना हुए।