Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Jun, 2019 01:17 PM
शहर में रविवार को दिन की शुरूआत सुहावने मौसम के साथ हुई।
चंडीगढ़(वैभव): शहर में रविवार को दिन की शुरूआत सुहावने मौसम के साथ हुई। सुबह से काले बादलों का डेरा आसमान में डला रहा। सुखना लेक पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लोगों ने बोटिंग कर सुहावने मौसम का आनंद लिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। लू चलने से और भी तपिश महसूस हुई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में जम्मू-कश्मीर से एक वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने के कारण 17 जून को बारिश के आसार बने हुए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। मंगलवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्यिस रहेगा।