विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए आंदोलन को दे रहे हवा : शर्मा

Edited By ashwani,Updated: 16 Oct, 2021 11:22 PM

movement for political interest

किसान आंदोलन के दौरान टिकरी तथा सिंघू बॉर्डर बने जघन्य अपराध का केंद्र : अश्वनी शर्मा हर जघन्य अपराध के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उससे झाड़ लेते हैं अपना पल्ला : अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़, (शर्मा): भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किसान आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा की ङ्क्षहसात्मक कार्रवाईयों पर गहरी ङ्क्षचता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे आंदोलनकारी और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत तथा अन्य नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए भड़काऊ भाषण व उग्र बयान देकर इस किसान आंदोलन को ङ्क्षहसक रूप देकर देश का शांति व सद्भाव का माहौल खराब करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इस किसान आंदोलन को विपक्ष ने भी अपने स्वार्थ के लिए जम कर हवा दी।

 

पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान टिकरी बॉर्डर तथा सिंघू बॉर्डर विशेष रूप से जघन्य अपराध का केंद्र बन चुके हैं। इस आंदोलन के बीच हो रही इन जघन्य आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी सीधे रूप से संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की बनती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हमेशा किसान आंदोलन शांतमयी होने के दावा करते नहीं थकते, जबकि इसका असली ङ्क्षहसात्मक चेहरा कई बार देश की जनता के सामने आ चुका है।

 


अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान नेताओं द्वारा हर बार आंदोलन स्थल पर हुए जघन्य अपराध के बाद उससे अपना पल्ला झाड़ लिया जाता रहा है। इन तमाम घटनाओं के बीच किसान मोर्चा इस वारदात की जिम्मेदारी निहंगों के मत्थे मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्हें कम से कम इन सवालों के जवाब तो देने ही होंगे। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!