एक बार फिर से हुई मजबूत हुई NSUI

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 08:24 AM

once again  strong nsui for elections

एन.एस.यू.आई. के कई पुराने कार्यकर्ता फिर से शुक्रवार को एन.एस.यू.आई. ज्वाइन कर गए।

चंडीगढ़ (हंस): एन.एस.यू.आई. के कई पुराने कार्यकर्ता फिर से शुक्रवार को एन.एस.यू.आई. ज्वाइन कर गए। इनमें स्टूडैंट फ्रंट से जुड़े कार्यकर्ता हैं। स्टूडैंट फ्रंट वहीं ग्रुप है जिसने पिछले सैशन 2016-17 में एन.एस.यू.आई.  से अलग होकर अलग ग्रुप बनाया था। स्टूडैंट फ्रंट ने चुनाव लडऩे के लिए मनपसंद सीट न मिलने से अलग होने का फैसला किया था। फिर पुसू से गठजोड़ में स्टूडैंट काऊंसिल का चुनाव लड़ा था और यह फ्रंट पुसू  के साथ जीत भी  गया था। स्टूडैट फ्रंट के इस ग्रुप के अलग होने के बाद भी एन.एस.यू.आई. में आपसी फूट की खबरें आ रही थीं। एएन.एस.यू.आई. ग्रुप की फूट से लग रहा था कि यह ग्रुप कमजोर होता जा रहा है। हालंकि शुक्रवार को स्टूडैंट फ्रंट की वापसी से लग रहा है इस बार स्टूडैंट काऊंसिल चुनाव में यह ग्रुप ग्रुप मजबूत बनकर उभरेगा।

 

सोच नहीं मिली थी अमृता धवन से 
स्टूडैंट फ्रंट के अनंत ने बताया कि  हम शुरू से एन.एस.यू.आई. और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच के साथ हैं। पिछले सैशन 2016-17 में  नैशनल प्रैजीडैंट अमृता धवन ने हमें एन.एस.यू.आई. चुनाव लडऩे के लिए कोई पद नहीं दिया था। हमें एन.एस.यू.आई. से अलग कर दिया था। ऐसे में हमने अलग फ्रंट बना लिया था लेकिन इस बार नैशनल प्रैजीडैंट  फैरोज खान ने हमें साथ कर दिया है। वहीं पी.यू. स्टूडैंट काऊंसिल चुनाव के मद्देनजर गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को एन.एस.यू.आई. ने स्टूडैंट सैंटर पर दमखम दिखाया। 

 

8 सितंबर को हो सकते हैं चुनाव
पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाले सैशन 2017-18 सैशन के लिए स्टूडैंट काऊंसिल के चुनाव इस बार सितंबर महीने के पहले हफ्ते में 8 तारीख को हो सकते हैं। हालांकि अभी शैडयूल बनना है।

 

इस दौरान एन.एस.यू.आई. के नैशनल प्रैजीडैंट फैरोजखान भी खासतौर से मौजूद थे। एन.एस.यू.आई. स्टूड़ैंट फ्रंट बना चुके स्टूडैंट जीवनजोत सिंह चहल, हार्दिक नयन, परगट बराड़, आनंत चौधरी और योगेश फिर से एन.एस.यू.आई.  में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर एन.एस.यू.आई. इंचार्ज नीरज के अलावा गुरप्रीत मुल्तानी, गुरजोत संधु, इकबाल ग्रेवाल, मनप्रीत संधू, सन्नी मेहता, चंदन राणा, सिया मनोचा, सुखजीत सिंह, नवजोत संधु उपस्थित थे।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!