पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन सर्वे किया शुरू

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 07:57 PM

online survey started

पूछा गया है कि उन्हें किस तरह के कार्यक्रम पसंद हैं। शहर में किस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): लोगों की पसंद को जानने के लिए यू.टी. प्रशासन के पर्यटन विभाग ने एक ऑनलाइन सर्वे किया है। गूगल फॉर्म में लोगों से पूछा गया है कि उन्हें किस तरह के कार्यक्रम पसंद हैं। शहर में किस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। 

 


पूछा गया है कि लोग बॉलीवुड के गाने सुनना पसंद करते हैं, पंजाबी, फोक, क्लासिकल, इंस्ट्रूमेंट, राजस्थानी, हरियाणवी, हिमाचली या अन्य किसी भाषा में। कॉमेडी या प्ले को पसंद करेंगे या नहीं। कार्यक्रम कहां होने चाहिए, उदाहरण में सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल काम्प्लैक्स, म्यूजियम व आर्ट गैलरी में, ली काबूर्जिए सैंटर व अन्य जगहों के विकल्प दिए गए हैं। कार्निवल पसंद है, वल्र्ड म्यूजिक डे, वल्र्ड टूरिज्म डे, पपेट शो, रोज फैस्टीवल या क्राफ्ट मेला। पूछा गया है कि पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम से शहरवासी कितना संतुष्ट हैं। इस तरह के कुल 18 सवाल पूछे गए हैं।

 

विभाग द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर गूगल फॉर्म को शेयर किया गया है, ताकि लोग अपनी राय दे सकें। ये फॉर्म 3 नवम्बर तक भर सकते हैं और पर्यटन विभाग की वैबसाइट पर भी फॉर्म उपलब्ध है। प्रशासन के अनुसार इस सर्वे के जरिए लोगों की पसंद को जाना जाएगा और फिर आने वाले दिनों में उसी के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!