इंग्लैंड में अमेरिकी एयरबेस के पास अचानक खाली कराए गए घर; कई लोग हिरासत में

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 06:07 PM

uk police evacuate homes near air base used by us

इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में अमेरिकी इस्तेमाल वाले आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस के पास पुलिस ने कई घर खाली कराए और विस्फोटक कानून से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया। सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ वाहनों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा...

London: इंग्लैंड में पुलिस ने अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक एयरबेस के पास स्थित कई घरों को रविवार को खाली करा लिया और विस्फोटकों से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया। 'ग्लॉस्टरशायर' पुलिस ने बताया कि पश्चिमी इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में ''कई संपत्तियों'' के निवासियों को नजदीक के एक मनोरंजन केंद्र में ले जाया गया है और स्थिति ''नियंत्रण में'' है। यह इलाका आरएएफ फेयरफोर्ड के पास है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी बलों ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान हमलों के लिए किया है। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।

 

इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने अमेरिकी सेना को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए फेयरफोर्ड एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ कई वाहनों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इन लोगों को हिरासत में लिए जाने का एयरबेस से कोई संबंध है। पुलिस ने कहा, ''फिलहाल इलाके की घेराबंदी की गई है लेकिन लोगों को हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।'' अमेरिकी वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरएएफ फेयरफोर्ड में तैनात उसके कर्मी ''सतर्क'' हैं लेकिन उन्होंने बल की सुरक्षा के लिए उठाए गए विशेष कदमों के बारे में सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!