चंडीगढ़ के अफसर अब स्वीडन में सीखेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर बनाने की तकनीक

Edited By Priyanka rana,Updated: 15 May, 2019 10:46 AM

public transport

शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पैसेंजर्स फ्रैंडली बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास चल रहे हैं।

चंडीगढ़(विजय) : शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पैसेंजर्स फ्रैंडली बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास चल रहे हैं। एक के बाद एक प्रोजैक्ट भी लॉन्च किए गए लेकिन देश की पहली प्लांड सिटी चंडीगढ़ में आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर केवल सी.टी.यू. की बसें ही चल रही हैं। 

ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक इस्तेमाल हो, इसका हल ढूंढने के लिए अब चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी उन देशों का रुख करने जा रहे हैं, जो इस मामले में भारत से काफी आगे हैं। स्वीडन के स्टॉकहोम में 9 से 12 जून तक यू.आई.टी.पी.ग्लोबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सम्मिट का आयोजन होने जा रहा है। 

इसमें चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट के अधिकारी भी भाग लेंगे। दरअसल इस सम्मिट की थीम ‘आर्ट ऑफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ रखी गई है जोकि मौजूदा समय में चंडीगढ़ प्रशासन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। बार-बार प्रयास करने के बावजूद प्रशासन लोगों को अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के ट्रैक पर नहीं ला पा रहा है। 

इस सम्मिट में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सी.टी.यू. के जनरल मैनेजर अमित गुप्ता का नाम फाइनल किया है। अमित गुप्ता 8 जून को इस सम्मिट का हिस्सा बनने के लिए रवाना होंगे। 

निजी वाहन बन रहे परेशानी :
पिछले साल जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ का नाम पर कैपिटा व्हीकल्स के मामले में पूरे देश में सबसे आगे है। यही इस समय चंडीगढ़ प्रशासन के लिए सबसे बड़ी समस्या है। 

इसकी एक वजह यह भी है कि चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि लोग रोजाना उसका इस्तेमाल करें। सी.टी.यू. की बसों में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं लेकिन बावजूद इसके बसों का वेटिंग पीरियड कम नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से लोग अपने निजी वाहनों का ही अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

पॉल्यूशन कम करने पर फोकस :
चंडीगढ़ प्रशासन के सामने एक बड़ी समस्या तेजी से बढ़ रहा एयर पॉल्यूशन भी है। सूत्रों की मानें तो इस सम्मिट में अधिकारी इस समस्या का भी हल तलाशेंगे। इसके लिए सम्मिट खत्म होने के बाद वहां के अन्य शहरों का भी दौरा किया जाएगा ताकि यह जानकारी जुटाई जा सके कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने के साथ-साथ पॉल्यूशन लैवल को कैसे कम किया जा सके। 

अन्य विकल्प भी तलाशे जाएंगे :
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बसों के अतिरिक्त कौन से ऑप्शन चंडीगढ़ के लिए कारगर साबित हो सकते हैं, इसकी भी डिटेल रिपोर्ट तैयार होगी। दरअसल सम्मिट में कई अन्य देशों के भी डेलीगेट्स पहुंचेंगे। जो अपने-अपने शहरों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में जानकारी देंगे। इनमें से ही कुछ ऑप्शन पर चंडीगढ़ प्रशासन भविष्य में काम कर सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!