सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 May, 2018 09:19 AM

rape

गांव छत इलाके में एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है।

जीरकपुर(गुरप्रीत) : गांव छत इलाके में एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। लड़की छठी कक्षा में पढ़ती है जिसकी उम्र 11 साल है। पुलिस ने लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

मामले की जानकारी देते सहायक इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने बताया कि लड़की की माता ने शिकायत में बताया कि उसका पहले पति के साथ झगड़ा होने के कारण वह गांव छत अपने मां के पास रहने लग गई थी। उसके पास पहली शादी से तीन बच्चे हैं जो उसके साथ ही रहते हैं। 

शिकायकर्ता ने बताया कि आरोपी शुरू से ही उसकी बेटियों पर बुरी नजर रखता था। उसने आरोप लगाया कि बीती 18 तारीख को आरोपी पिता 11 वर्षीय बेटी को छत्तबीड़ जू के पीछे जंगल मे ले गया जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की की तबीयत बिगडऩे पर उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 

जांच कर रहे सहायक इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने बताया कि बच्ची ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने पहले भी दो बार उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है जो अभी फरार चल रहा है।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!