ट्राईसिटी में 200 कोविड मरीज कन्फर्म

Edited By Updated: 10 Aug, 2022 08:57 PM

sas 63 new cases of kovid in the city

ट्राईसिटी में बुधवार को कोरोना के 200 मरीज कन्फर्म हुए।शहर में 83 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें 46 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। कोविड पाजिटिविटी रेट 8.01 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ जबकि एक हफ्ते का पाजिटिविटी रेट 8.58 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे...

चंडीगढ़,(पाल ): ट्राईसिटी में बुधवार को कोरोना के 200 मरीज कन्फर्म हुए।शहर में 83 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें 46 पुरुष और 37 महिलाएं हैं। कोविड पाजिटिविटी रेट 8.01 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ जबकि एक हफ्ते का पाजिटिविटी रेट 8.58 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने 1036 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 99 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस 752 हो गए हैं। कोविड मरीजों के मरने की संख्या 1171 है। एक्टिव मरीजों में से 36 फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिसमें से 14 पी.जी.आई., 13 जी.एम.सी.एच. और 9 जी.एम.एस.एच. में एडमिट हैं।

 

 

वहीं, एस.ए.एस. नगर में 63 कोविड के नए मामले कन्फर्म हुए। 102 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 571 हो गई है। वहीं, अब तक पॉजिटिव मरीजों की मरने की संख्या 1163 है।

 

उधर, पंचकूला से 54 मरीज कंफर्म हुए। मरीजों में 30 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 279 है, जिसमें से 263 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 16 हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!