जहाज़ में सफर के दौरान यात्री पर चढ़ा सांप...

Edited By Updated: 03 Aug, 2018 01:35 PM

snake in flight

चंडीगढ़ से फ्लाइट लेकर मुंबई जा रहे संगरूर के यात्री कपड़ा व्यवसायी के सफर के दौरान उसके ऊपर काला सांप चढ़ गया।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से फ्लाइट लेकर मुंबई जा रहे संगरूर के यात्री कपड़ा व्यवसायी के सफर के दौरान उस पर काला सांप चढ़ गया। सांप को उसके दोस्तों ने तुरंत हटा दिया। अश्विनी कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 28 जुलाई को चंडीगढ़ से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरी थी। उसके साथ उस समय नमन और नवीन दोस्त भी थे। करीब एक घंटे बाद काले रंग का सांप उसके ऊपर चढ़ गया, जिसको उसके दोस्तों ने झटके से फेंक दिया। 

अश्विनी ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी, जिसके बावजूद भी उसको कोई सहूलियत नहीं दी गई। जिसके बाद उसका सारा सफर घबराहट और परेशानी से कटा। मुंबई में फ्लाइट से उतरने के बाद उसने तुरंत मैडिकल सहायता ली। 

व्यवसायी अश्विनी ने बताया कि उस समय अगर उसके दोस्त सांप नहीं हटाते तो उसका नुकसान हो सकता था। अश्विनी ने संगरूर पहुंचकर एक वकील के माध्यम से कंपनी के अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!