नाके पर रोका तो पुलिस कर्मी पर चढ़ा दी बाइक, हालत गंभीर

Edited By bhavita joshi,Updated: 09 Apr, 2019 02:33 PM

stopped at the nose police bosses on bike condition serious

पुलिस स्टेशन मटौर अधीन आते क्षेत्र मदनपुरा चौक के पास लगाए नाके के दौरान पुलिस ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया।

मोहाली(कुलदीप): पुलिस स्टेशन मटौर अधीन आते क्षेत्र मदनपुरा चौक के पास लगाए नाके के दौरान पुलिस ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया। बाइक चालक ने रोकने की बजाय पुलिस कर्मचारी पर ही बाइक चढ़ा दी। बाइक चालक परविंद्र सिंह तथा पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर बाइक चालक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन पुलिस कर्मचारी को पी.जी.आई रैफर कर दिया।

दोनों को बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल
जानकारी मुताबिक रविवार सुबह 9 बजे के करीब पुलिस ने मदनपुरा चौक के पास नाका लगाया था। इसी दौरान नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी ने मोटसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल रोकने की बजाय चालक ने पुलिस कर्मचारी को टक्कर मार दी और बाइक चालक भी सड़क पर जा गिरा। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां होश आने पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम परविंद्र सिंह निवासी गांव कजहेड़ी (चंडीगढ़) बताया। वह मोहाली के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक आटो कंपनी में मैकेनिक है।

सब इंस्पैक्टर की हालत गंभीर
सब-इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है जिनका पी.जी.आई. के ट्रॉमा सैंटर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस स्टेशन मटौर में परविन्द्र सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!