थप्पड़कांड : दोनों पक्षों का दावा-हमने नहीं मांगी माफी

Edited By Updated: 25 Sep, 2020 01:37 AM

thapad kand

अब मामला माफी पर उलझा, सूद के बयान से कर्मचारियों में रोष


चंडीगढ़, (राय) : नगर निगम कमिश्नर के पी.एस. को भाजपा नेता द्वारा थप्पड़ मारने और उसके बाद के घटनाक्रम के बाद भले ही समझौता करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी विवाद पूरी तरह से थमा नहीं है। निगम कमिश्नर कह रहे हैं कि दूसरे पक्ष ने मांफी मांगी है, जबकि सत्ता पक्ष पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद इससे इंकार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि निगम कमिश्नर या सत्ता पक्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष में से दावा किसका सही है? सवाल यह है कि फिर समझौता किस आधार पर कराया गया था। अब समझौते के बाद भी असंतोष गहराया है। विवाद की बुझ चुकी आग सुलग रही है।


कर्मचारी बोले, बैठक कर सूद के बयान पर विचार करेंगे
वहीं कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं के बयानों पर रोष प्रकट किया है। कर्मचारी नेता राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की जल्द बैठक बुलाकर सूद के बयान पर विचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इससे संबंधित जानकारी लिखित में आयुक्त को भी दी है।
तालमेल का अभाव रहा नेताओं में : पूरे घटनाक्रम में ऐन मौके पर डिप्टी मेयर के कंधों पर मध्यस्थ के तौर पर जिम्मेवारी पड़ी। 
मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर कोरोना की वजह से पूरे परिदृश्य से बाहर रहे। बताया जाता है कि एक मौका ऐसा भी आया जब उन्हें मेयर की भी भूमिका निभाने के लिए कहा गया। कुल मिलाकर पूरे घटनाक्रम में तालमेल का अभाव भी सामने आया है।


निगम भवन में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने व पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी
निगम कमिश्नर के.के. यादव कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निगम भवन में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त ही एनफोर्समैंट में ड्यूटी पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस को मेन गेट सहित अन्य स्थानों पर तैनाती की तैयारी की जा रही है। निगम सूत्रों के अनुसार इस संबंध में निगम कमिश्नर ने वीरवार को वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा भी की। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!