लेफ्टआउट हिन्दी शिक्षकों का इंतजार खत्म, पी.जी.टी. पर होगी पदोन्नति

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 22 Feb, 2021 09:12 PM

the wait for hindi teachers is over

विभाग ने जिला मौलिक अधिकारियों से लंबित मामले मंगवाए

चंडीगढ़, (बंसल): पी.जी.टी. हिन्दी की पदोन्नति सूची में लेफ्टआउट सीनियर हिन्दी शिक्षकों को जल्द एंटीडेटेड पदोन्नति मिलेगी। विभाग ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी लेफ्टआउट रहे 180 हिन्दी शिक्षकों के पदोन्नति मामले तुरंत भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। ये हिन्दी शिक्षक 5 वर्ष से अपनी ंटीडेटेड पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2016 की सूची में पदोन्नति से वंचित रह गए थे। 

 


‘केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिए थे निर्देश’
पदोन्नति से वंचित रहे बजरंग लाल ने बताया कि 5 वर्ष से बार-बार अधिकारियों से मिल रहे थे। शिक्षा मंत्री, सैकेंडरी शिक्षा निदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव को एंटीडेटेड पदोन्नति बारे अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन पदोन्नति नहीं मिली।


अध्यापिका सरिता मलिक और अन्य हिन्दी शिक्षकों ने पी.एम. ग्रीवैंस के माध्यम से पी.जी.टी. हिन्दी के लेफ्टआउट की पदोन्नति सूची को शीघ्र जारी करने की मांग की। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि एंटीडेटेड पदोन्नति सूची पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के ट्वीटर हैंडल पर भी उक्त समस्या को रखा गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!