5 सालों में जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड, 10 डिग्री गिरा तापमान

Edited By Updated: 17 Jan, 2022 12:35 PM

this season s lowest temperature ever recorded on sunday

पिछले दो दिन से शहर में एकाएक ठंड बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन शहर में धूप नहीं निकली। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, साथ ही सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक का एहसास करवाया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा।

चंडीगढ़,(पाल) : पिछले दो दिन से शहर में एकाएक ठंड बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन शहर में धूप नहीं निकली। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, साथ ही सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक का एहसास करवाया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह-शाम का कोहरा अब देखने को मिलेगा। साथ ही दिन का पारा कम होगा।  वहीं रविवार को इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ, दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिर गया है, अधिकतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ जो जनवरी का अभी तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसके साथ ही पिछले 5 साल में पहली बार जनवरी का दिन का पारा इतना कम रिकार्ड हुआ है। 
इससे पहल सिर्फ एक बार साल, 2021 में 30 जनवरी को अधिकतम पारा 11.1 डिग्री सैल्सियस रहा था, लेकिन रविवार का दिन इससे थोड़ा ज्यादा ठंडा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरावट के साथ 8.2 डिग्री दर्ज हुआ।       

 


आज बादल छा सकते हैं 
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जनवरी के बीच दो वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर पहाड़ों पर पडऩे की संभावना है। मैदानों में बादल छा सकते हैं, बारिश की संभावना कम है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। कोहरा छाए रहने के कारण ठंड भी काफी होगी। 

 


आगे ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक बादल छाने के साथ सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। सोमवार को भी बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

 

 

पिछले 5 सालों में जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान 
साल              तापमान 
2022             11 डिग्री (अभी तक )
2021             11.1 डिग्री (30 जनवरी )   
2020             12.6 डिग्री (9 जनवरी )  
2019             14.4 डिग्री (23 जनवरी )  
2018              17.5 डिग्री (25 जनवरी ) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!