कांसल से नयागांव जाने वाली सडक़ पर संदिगध हालत में पड़ा मिला युवक

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 12:39 PM

young man found lying in suspicious condition

युवक के शव के पास खड़ी थी बाइक, नशे की ओवर डोज से हो सकती है मोत सैक्टर 3 थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच

चंडीगढ़/सुशील राज। कासल से नयागांव जाने वाली सडक़ स्थित राजिंदरा पार्क मेंं बुधवार को एक युवक संदिगध हालत में पड़ा मिला। वहीं पास में नीले रंग की बाइक खड़ी हुई थी। युवक को जमीन पर गिरा देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर युवक को सैक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सैक्टर 3 थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतक की पहचान करवाने में लगी हुई है।

 


सैक्टर 3 थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि कासल से नयागांव जाने वाली सडक़ स्थित राजिंदरा पार्क मेंंं पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जमीन पर गिरे युवक के पास नीले रंग की बाइक खड़ी मिली। जिसका नंबर एचआर 58ए 5026 था। सैक्टर 3 थाना पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए ट्राइसिटी पुलिस को फोटो वाट्सअप की है। इसके अलावा सभी पुलिस स्टेशन से लापता हुए युवकों की लिस्ट मांगी है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!