छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 65 नए मामले

Edited By Updated: 28 Sep, 2022 11:00 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 28 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 65 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 11,76,189 हो गई।

रायपुर, 28 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 65 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 11,76,189 हो गई।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्रटी दी गई और 81 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राज्य में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.94 प्रतिशत रही।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, जशपुर, धमतरी और बालोद से एक-एक, गरियाबंद, कोरबा और बिलासपुर से दो-दो, रायगढ़ और बलरामपुर से तीन-तीन, बलौदाबाजार, महासमुंद और दुर्ग से चार-चार, राजनांदगांव और बेमेतरा से पांच-पांच, सरगुजा से छह और रायपुर से 19 लोग संक्रमित पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,76,189 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,61,568 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 488 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,133 लोगों की मौत हो चुकी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!