सपने बताते हैं कब मिलेगा Life Partner

Edited By ,Updated: 08 Jul, 2016 10:08 AM

dreams

प्रत्येक व्यक्ति स्वप्न देखता है। कुछ सपनें अच्छे तो कई बुरे होते हैं। व्यक्ति जैसा सोचता है, उसे वैसे ही सपने आने शुरु हो जाते हैं परंतु कुछ सपने ग्रहों की दशा

प्रत्येक व्यक्ति स्वप्न देखता है। कुछ सपनें अच्छे तो कई बुरे होते हैं। व्यक्ति जैसा सोचता है, उसे वैसे ही सपने आने शुरु हो जाते हैं परंतु कुछ सपने ग्रहों की दशा के अनुसार भविष्य में होने वाले शुभ और अशुभ फल का संकेत देते हैं। स्वप्नों का नाता व्यक्ति की आत्मा अौर मन से माना जाता है। ज्योत‌िषशास्‍त्र में बताया गया है कि आत्मा अौर मन का कारक सूर्य एवं चंद्रमा है।

 

माना जाता है कि स्वप्नों का संबंध इन दोनों ग्रहों से है। एक धारणा के अनुसार यदि  सपने में व्यक्ति सूर्य या चंद्रमा को छूता हुआ देखे तो उसका भाग्य चमकने वाला होता है क्योंकि इस प्रकार का सपना देखने वाले को धन-संपत्त‌ि और मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली होती है। इन्हीं की भांति कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो संकेत देते हैं कि व्यक्ति की शादी शीघ्र होने वाली है और उसके जीवन में कोई खास अपनी जगह बनाने वाला है।


* व्यक्ति स्वप्न में भंडारा करते देखता है तो उसकी मंगनी होने वाली होती है।

 

* जो व्यक्ति सपने में चमकीला तारा देखता है। उसका विवाह शीघ्र होता है।

 

* लड़के सपने में सुंदर कपड़े या स्वयं को शहद का सेवन करते देखें तो ये उनकी शादी का सूचक माना जाता है।

 

* लड़की सपने में स्वयं को कंगन पहनते देखती है तो ये उसके शीघ्र विवाह की अोर संकेत करता है।

 

* सपने में स्वयं को नाच-गाना करते या मेले में घूमते देखना भी जल्दी शादी होने का सूचक माना जाता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!