थोक मुद्रास्फीति सात महीने बाद सकारात्मक दायरे में, नवंबर में 0.26 प्रतिशत रही

Edited By Updated: 14 Dec, 2023 01:08 PM

wholesale inflation in positive zone after seven months

थोक मुद्रास्फीति नवंबर में 0.26 प्रतिशत रही। खाद्य कीमतों में तेजी के कारण सात महीने तक शून्य से नीचे बनी रहने के बाद नवंबर में यह तेजी से बढ़ी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी थी।

बिजनेस डेस्क: थोक मुद्रास्फीति नवंबर में 0.26 प्रतिशत रही। खाद्य कीमतों में तेजी के कारण सात महीने तक शून्य से नीचे बनी रहने के बाद नवंबर में यह तेजी से बढ़ी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी थी। अक्टूबर में यह शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे थी।
PunjabKesari
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ नवंबर 2023 में मुद्रास्फीति मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, खनिजों, मशीनरी व उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक व ऑप्टिकल उत्पादों, मोटर वाहनों, अन्य परिवहन उपकरणों और अन्य विनिर्माण वस्तुओं आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण सकारात्मक दायरे में रही।'' खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति नवंबर में 8.18 प्रतिशत रही, जो अक्टूबर में 2.53 प्रतिशत थी।
PunjabKesari
इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण खुदरा या उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गयी। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति में ब्याज दरों को स्थिर रखा था। साथ ही नवंबर और दिसंबर में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ने के संकेत दिए थे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!