Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Nov, 2026 09:00 AM

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला को आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। सिंह ने कहा कि आम लोगों के लिए आवास देखने का समय आरक्षित करने और टिकट बुक करने की...
नई दिल्ली (एजैंसी): दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला को आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। सिंह ने कहा कि आम लोगों के लिए आवास देखने का समय आरक्षित करने और टिकट बुक करने की व्यवस्था अगले सप्ताह तक शुरू कर दी जाएगी।
मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जनता की मांग को देखते हुए हम ‘6 फ्लैगस्टाफ’ को लोगों के देखने के लिए खोलेंगे। हम लोगों को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति (जिसने कहा था कि मैं कोई घर नहीं लूंगा) ने अपने लिए यह आलीशान आवास बनवाया था।” उन्होंने कहा कि शुरुआत में मीडिया के लिए आवास देखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद आम लोग टिकट खरीदकर आवास के अंदरूनी हिस्सों को देख सकेंगे।