Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 10:06 AM

मेष- आज का दिन शत्रुओं पर हावी रहेगा, हर ओर से आपकी विजय निश्चिंत है। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।
मेष- आज का दिन शत्रुओं पर हावी रहेगा, हर ओर से आपकी विजय निश्चिंत है। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। वर्क प्लेस पर आपकी प्रसिद्धि और मान-यश में बढ़ोतरी होगी।
उपाय- हरी सब्जियों का दान करें।
वृष- आज किया गया निवेश भविष्य में धन की बरसात करेगा, मंद पड़े भाग्य को उज्जवल करेगा। मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के बढ़िया मौके मिलेंगे।
उपाय- लाल मसूर का दान करें।
मिथुन- जितनी भी सपने संजोए थे, वे पूरे होंगे। बिजनेस में अच्छे धन-लाभ के योग हैं। दो से तीन की इच्छा रखने वालों के घर में बच्चे की किलकारियां गुजेंगी।
उपाय- भूखे को भोजन कराएं।
कर्क- आज आपके मीठे बोल किसी को भी अपने वश में करने की सामर्थ्य रखेंगे। बुरे दिनों का अंत और सुख के सवेरे का उदय होगा।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री और तुलसी अर्पित करें।
सिंह- आज आवश्यकता है तो बस मौके पर चौका मारने की। करियर में चल रही बाधाएं समाप्त होंगी, मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे।
उपाय- हनुमान जी का स्मरण करें।
कन्या- आज बहुत सारे मंगलमय अवसर बाहें पसारे खड़े हैं, बस उन्हें लपकना बाकी है। समाज में रुतबा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे।
उपाय- परिवार के बड़े सदस्य का आशीर्वाद लें।
तुला- सभी मंद पड़े कामों को गति मिलेगी। सेहत को लेकर निश्चिंत हो जाएं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में निश्चित रूप से लाभ हो सकता है।
उपाय- अपनी क्षमता के अनुसार अन्न या फल का दान करें।
वृश्चिक- आज हर क्षेत्र में आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सोना ऊगलेगा। पैसा पानी की तरह खर्च होगा लेकिन फाइनेंशियल स्टेटस भी स्ट्रांग होगा।
उपाय- किसी प्रियजन को उपहार दें।
धनु- आर्थिक हालात अच्छे होंगे, यदि किसी का पैसा देना है तो वो भी देने में सक्षम होंगे। फैमिली में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुराने मर्ज खत्म होंगे।
उपाय- श्रीकृष्ण का ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र 108 बार जपें।
मकर- अचानक से किसी मेहमान के घर जाना पड़ सकता है। अपने भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कुछ लोग इसका गलत लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय- किसी को भी धार्मिक पुस्तकें भेंट करें।
कुंभ- आज रुके हुए सभी कामों को अमलीजामा पहनाने का समय है। परिवार से चल रही अनबन समाप्त होगी। दिल की सभी तमन्नाएं पूरी होंगी।
उपाय- मां लक्ष्मी का स्मरण करें।
मीन- खुशहाली भरा दिन रहेगा, जिन रिश्तों ने आपसे मुंह मोड़ लिया था। वे खुले दिल से स्वागत करेंगे, आपकी ऊर्जा गजब ढाएगी। सोच-समझ कर हाथ बढ़ाएं।
उपाय- अहंकार से बचें और मंदिर में दीपक जलाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ