Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 02:10 PM

Weekly Good Luck (07.09.2026 से 13.09.2026): हर सप्ताह अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। कभी कोई रंग हमारे लिए शुभ साबित होता है, तो कभी कोई वस्तु, दिशा या छोटा-सा उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। 07 सितंबर...
Weekly Good Luck (07.09.2026 से 13.09.2026): हर सप्ताह अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। कभी कोई रंग हमारे लिए शुभ साबित होता है, तो कभी कोई वस्तु, दिशा या छोटा-सा उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। 07 सितंबर से 13 सितंबर 2026 के बीच ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 12 राशियों के लिए भी कुछ ऐसे ही खास Lucky Charms बताए गए हैं, जो इस सप्ताह सौभाग्य और सकारात्मकता को आकर्षित करने में सहायक माने जाते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या है गुड लक और किस उपाय को अपनाने से आपके कामों में सफलता की संभावना बढ़ सकती है, तो अपनी राशि के अनुसार जानें इस सप्ताह का खास गुड लक।
मेष- ऑफिस में कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। खान-पान को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- सफ़ेद धागे पर रोली लगाकर कलाई पर बांधें।
क्या करें- अपनी स्किल को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें।
क्या न करें- अफवाहों पर भरोसा न करें।
वृष- किसी विशेष व्यक्ति से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगाी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मौसम के बदलने से हल्का बुखार होने की आशंका है।
उपाय- दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
क्या करें- संवाद और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण रहेगी।
क्या न करें- बिना सोचे किसी को जवाब न दें।
मिथुन- ये वीक आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने के लिये किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- सफ़ेद कागज़ पर रोली से श्रीं लिखकर पर्स में रखें।
क्या करें- घर का वातावरण साफ और व्यवस्थित रखें।
क्या न करें- दूसरों को खुश करने के लिए अपनी सीमाएं न भूलें।
कर्क- आपको नया अनुभव मिल सकता है। यात्रा करने का योग बन रहा है। किसी विदेशी मेहमान का घर पर आना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं।
उपाय- किसी पेड़ पर पानी में गुड़ व शक्कर मिलाकर चढ़ाएं।
क्या करें- किसी जरूरतमंद महिला की मदद करें।
क्या न करें- अत्यधिक चिंता न करें।
सिंह- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका काम पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।
उपाय- रोज सुबह सूर्य को जल दें।
क्या करें- अनावश्यक खर्च और विवाद से दूर रहें।
क्या न करें- हर छोटी बात में कमियां न खोजें।
कन्या- ये सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई भी सरकारी काम करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- तांबे के लोटे में पानी भरकर सिरहाने रखें
क्या करें- बिना जानकारी के निवेश करने से बचें।
क्या न करें- अहंकार में आकर किसी को छोटा न समझें।
तुला- इस राशि के लोग अपने कामों को पूरा करने के लिए किसी अजनबी की मदद लेने से बचें। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। घर की सजावट के लिए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- फलों का दान करें।
क्या करें- नियमित व्यायाम और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।
क्या न करें- हर बात में अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें।
वृश्चिक- ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग कोई डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
उपाय- शनि मंदिर में तेज पत्ता चढ़ाएं।
क्या करें- महत्वपूर्ण कामों की प्राथमिकता तय करें।
क्या न करें- जल्दबाजी में निर्णय न लें।
धनु- कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की संगति की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- उड़द के मीठे गुलगुले खाएं।
क्या करें- बुजुर्गों की सेवा करें।
क्या न करें- दिखावे के लिए खर्च न करें।
मकर- प्रस्तुत सप्ताह आपके लिए अवसरों से भरा हो सकता है। नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट की समस्याओं से बचने के लिए।
उपाय- सिक्के पर मौली लपेटकर पूजा घर में चढ़ाएं।
क्या करें- घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।
क्या न करें- जिद में आकर रिश्ते खराब न करें।
कुंभ- आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नए अवसरों को स्वीकार करने से लाभ होगा। कामकाजी जीवन में नएपन और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। संगी-साथी के साथ समय बिताना भी अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी।
उपाय- श्रीकृष्ण को तुलसी और पीले फूल अर्पित करें।
क्या करें- अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें।
क्या न करें- छोटी बातों को लेकर भावुक होकर निर्णय न लें।
मीन- ये सप्ताह आपके लिए नवीनता और सृजनात्मकता लेकर आया है। नई योजनाओं और विचारों को अमल में लाने का सही समय है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। खुद की इच्छा के अनुसार काम करें, किसी के हाथ की कठपुतली न बनें।
उपाय- तिल या गुड़ का दान करें।
क्या करें- छोटी बात पर गुस्सा करने से बचें।
क्या न करें- परिवार के सदस्यों से कटकर न रहें।