Aaj Ka Good Luck (9th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 01:11 AM

aaj ka good luck

मेष-  किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाएंगे।

मेष-  किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
उपाय- आज खट्टे का सेवन न करें।

वृष- काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा गलत संगत में पड़ कर अपना नुकसान करने से बचें।
उपाय- सफेद भोज्य पदार्थों का दान करें।

मिथुन- जिस भी काम को करने के बारे में सोचेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है।
उपाय- घर में खीर बनाकर सारा परिवार मिलकर खाए।

कर्क- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- दही का सेवन करें।

सिंह- किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की मदद से कानूनी मामले का निपटारा करने में कामयाब हो जाएंगे। माता के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर मन उदास रहेगा।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें।

कन्या- व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।

तुला- माता-पिता आपकी कोई बड़ी फरमाइश पूरी करके आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी।
उपाय- सफेद रंग का रुमाल अपनी जेब में रखें। 

वृश्चिक- आज किसी के भी फैसले को सिर झुकाकर मानना आपकी मजबूरी हो सकती है लेकिन समय के रुख को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लें।
उपाय- सिर को सफेद कपड़े अथवा टोपी से ढक कर रखें।

धनु- पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बितो दिनों को याद करके बहुत खुशी होगी। घर पर सब अच्छा होगा बस अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। 
उपाय- इत्र का प्रयोग करें।

मकर- आज पुराना कर्ज समाप्त करने में सफल होंगे। राहत की सांस लेंगे, भविष्य में कभी भी किसी से उधार न लें। धन-लाभ के अच्छे स्त्रोत बनेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी के मंदिर में मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ- आज पैतृक संपत्ती से अच्छा लाभ होने वाला है। किसी की बातों में न आएं। खुद की सूझ-बूझ से कोई भी निर्णय लें। शुरु में विरोध होगा लेकिन अंत में सब अच्छा होगा।
उपाय- देवी दुर्गा के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।

मीन- आज कोई अनजाना आपके दिल की गहराईयों में समा जाएगा। खुशनुमा समय है। काम को बोझ समझेंगे तो मुंह की खानी पड़ेगी।
उपाय- घर में सुंगधित वातावरण रखें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!