Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2026 01:09 AM

Aaj Ka Good Luck (10th October 2026): हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं लेकर आता है। 10 अक्टूबर 2026 का दिन भी 12 राशियों के जातकों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में...
Aaj Ka Good Luck (10th October 2026): हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं लेकर आता है। 10 अक्टूबर 2026 का दिन भी 12 राशियों के जातकों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी के लिए पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखना और सेहत का ध्यान रखना महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर फैसले लेने की जरूरत हो सकती है।
आज का गुडलक में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन के शुभ संकेत, सौभाग्य बढ़ाने के आसान उपाय और ऐसे छोटे-छोटे कार्य, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ कर सकते हैं। मान्यता है कि जरूरतमंदों की मदद करना, भगवान का स्मरण करना और अच्छे कर्मों को प्राथमिकता देना जीवन में सुख-शांति और संतोष की भावना बढ़ाता है। अपनी राशि के अनुसार जानिए आज का शुभ उपाय और दिन को बेहतर बनाने का खास तरीका।
मेष- आज के दिन लम्बे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। आपका नेम और फेम दोनों बढ़ेगा। डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय- गाजर न खाएं।
वृष- आज आप जिस मुद्दे पर अपनी राय देंगे, वह सही होगा। अपने मन की बात मानेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के प्रभाव में आने से बचें।
उपाय- खोए की मिठाई गरीब बच्चों में बांटे।
मिथुन- आज आप खेल-कूद में सफलता प्राप्त करेंगे। महिला मित्र से सहायता मिलेगी। विदेश में नौकरी के आसार बनेंगे। आपको गिफ्ट मिलने का योग है। पूजा-पाठ में मन लगाएं।
उपाय- देर रात तक न जागें।
कर्क- आज आपका दिन सामाजिक कामों में लगने वाला है, समाज में नाम बनेगा। शोहरत मिलने में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी।विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई से विशेष लाभ होगा।
उपाय- लंबी दूरी की यात्रा न करें।
सिंह- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इस राशि के युवा अपना ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बिताएंगे।
उपाय- इत्र का प्रयोग करें।
कन्या- आज अपना मनोबल ऊंचा रखें। सुबह से ही आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। संतान की तरफ से कोई प्यार भरी सौगात मिलेगी।
उपाय- भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचें।
तुला- आज आप पूरा दिन आमदनी को बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। पिता से निकटता बढ़ेगी। आपके स्वाभिमानी स्वभाव के कारण बच्चे आप पर गर्व महसूस करेंगे।
उपाय- रात में मोबाइल का यूज न करें।
वृश्चिक- आपको अपनी बेटी या किसी मित्र से आत्मीक सुख प्राप्त होगा। जो लोग ग्लैमर की दुनिया में हैं उन्हें आज कुछ नए और अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश से कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, अच्छे से विचार करने के बाद ही उत्तर दें।
उपाय- सकारात्मक बोलें।
धनु- आॉफिस में कोई मदद करेगा। जिससे बड़ी परेशानी से बच जाएंगे। घर-परिवार में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा का सुखद संयोग बन रहा है, एंजॉय करने के लिए तैयार रहें।
उपाय- अपनी सोच बदलें।
मकर- आज कागजी काम और लेन-देन को ध्यान से जांचें। कोई आपकी आंखों में धूल डाल सकता है। शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- किसी अनजान से मेल-जोल न बढ़ाएं।
कुंभ- महिलाओं की उन्नति के लिए अच्छा समय है। जो लोग अनमैरिड हैं उनकी आज शादी की बात चलेगी। अगर आप नौकरी कर रहें हैं तो आने वाला वक्त आपको फायदा देने वाला है।
उपाय- परेशानियों का सामना मुस्कुरा कर करें।
मीन- आज आपके स्वभाव में विनम्रता बनी रहेगी। पराए भी अपने बनेंगे। बच्चों से दूरी हो सकती है लेकिन खुद के लिए समय निकालना अवश्यक है। लम्बी सैर पर जाने की सोच सकते हैं।
उपाय- बाहर का खाना न खाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ