Dev Deepawali 2026: पूजा का वक्त नहीं? देव दीपावली पर घर के इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 10:04 AM

dev deepawali 2026

Dev Deepawali 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में देव दीपावली पर विस्तृत पूजा-अर्चना का समय नहीं है? जानिए घर के वे 5 शुभ स्थान, जहां केवल दीपक जलाने से ही मां लक्ष्मी और त्रिदेवों की असीम कृपा प्राप्त होगी।

Dev Deepawali 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस पावन तिथि को 'देव दीपावली' और 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महादैत्य का वध कर तीनों लोकों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस दिव्य विजय की खुशी में समस्त देवी-देवताओं ने स्वर्ग से उतरकर काशी की पवित्र गंगा नदी के तट पर लाखों दीप प्रज्वलित कर महाउत्सव मनाया था।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

आजकल की व्यस्त दिनचर्या, ऑफिस की भागदौड़ और समय के अभाव के कारण कई बार चाहकर भी पूरी विधि-विधान से विस्तृत पूजा-पाठ नहीं कर पाते। यदि आप भी इस देव दीपावली पर समयाभाव के कारण विस्तृत अनुष्ठान नहीं कर पा रहे हैं, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, संध्याकाल में केवल घर के 5 अति-पवित्र स्थानों पर श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित करने मात्र से ही देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु और महादेव का अक्षम आशीर्वाद प्राप्त होता है।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

आइए जानते हैं घर के वे 5 अति-शुभ स्थान जहां दीपदान करने से घर में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है:

सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार और तुलसी पर घी का दीपक लगाना शुभ माना जाता है। इससे सारा साल सकारात्मकता बनी रहती है। श्यामा तुलसी के आसपास खरपतवार या घास उग जाती है, उसे उखाड़कर चमकीले पीले कपड़े में बाध दें। लक्ष्मी देवी का स्मरण करें और उस पोटली को धूप-दीप दिखाकर अपने व्यापार स्थल पर रखें। अवश्य ही व्यापार में उन्नति, वृद्धि होने लगेगी।

देवी लक्ष्मी के चित्र के आगे नौ बत्तियों का शुद्ध घी का दीपक जलाएं। धन लाभ अवश्य होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण देवताओं का स्थान होता है और यह ज्ञान की दिशा मानी जाती है। इस कोने को साफ-सुथरा करके यहां एक दीपक जलाएं। यदि आपके घर में आंगन है तो आंगन के बीचों-बीच या छत पर एक दीपक जलाकर रखें। इससे आपके विचारों में शुद्धता आती है।  

रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, वहीं जहां पीने का पानी रखा जाता है (मटका या परिंडा), वहां वास्तु अनुसार पितरों और देवताओं का वास होता है। देव दीपावली की रात रसोई में पीने के पानी के बर्तन के पास एक दीपक जलाकर रखें।
इससे पितृ देव प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इससे घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026
दीपदान के समय वास्तु संबंधित इन बातों का रखें ध्यान:
दीपक जलाने से पहले उस स्थान को साफ करें। स्वच्छता से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करता है।

वास्तु के अनुसार दीपक जलाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दीपक को हमेशा दाएं हाथ की तरफ ही जलाएं। इसके अलावा अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है तो इस दिशा में ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

दीप दान करते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखें।

दीपक को जमीन पर न रखकर, किसी चावल या फिर किसी दूसरी चीज पर रखें।

साफ व सही दीपक का प्रयोग करें। अगर आप घी का दीपक जलाना चाहते हैं तो सफेद रुई का प्रयोग करें और अगर आप तेल का दीपक जलाना चाहते हैं तो लाल धागे की बत्ती शुभ होती है।

 घी के दीपक का प्रयोग करना अधिक शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो मिट्टी के दीपक का उपयोग करें क्योंकि ये प्राकृतिक हैं और वातावरण को शुद्ध करते हैं।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!