Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Nov, 2026 01:24 AM

मेष- आपके आस-पास का माहौल काफ़ी सुखद रहेगा। बिना किसी मेहनत के सारे काम बन जाएंगे। हर बात को
मेष- आपके आस-पास का माहौल काफ़ी सुखद रहेगा। बिना किसी मेहनत के सारे काम बन जाएंगे। हर बात को सम्मान मिलेगा। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।
उपाय- 11 पीले फूल या पीली सरसों 250 ग्राम किसी जलती हुई आग में डालें।
वृष- मन में बहुत से विचार आ सकते हैं। जो सारा दिन तन और मन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। जिनके विवाह की उम्र है, उनकी कहीं बातचीत चल सकती है।
उपाय- एक लौंग और कपूर साथ में जलाना है।
मिथुन- जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- एक पानी वाला नारियल और 4 सूखी लाल मिर्च मंदिर में रख आएं।
कर्क- आज का दिन खूबसूरत है। बहुत सारी खुशियां आपके द्वार तक आएंगी। अपने व्यवहार में दया भावना और सकारात्मकता बनाए रखें।
उपाय- घर में खीर बना कर भगवान को भोग लगाएं। उसके बाद माता-पिता को खिलाएं। फिर सबको बांटें।
सिंह- आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। सरकारी कामों में आ रही अड़चने भी दूर होंगी।
उपाय- अपने दिल की बात किसी ज्योतिष या घर के सबसे बड़े से कर सकते हैं।
कन्या- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- एक कागज़ पर अपना और अपने प्यार का नाम लिख कर किसी फूल से पिंक रंग का तिलक लगाएं। शाम तक अपने पास रखें।
तुला- व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- आज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
वृश्चिक- किसी दोस्त की मदद से रुके हुए सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- पांच बादाम साथ रखें और शाम को किसी पेड़ के नीचे रख दें।
धनु- अतीत में किसी के साथ किया गया विश्वासघात अंतरात्मा को कचौटेगा। सिंगल थोड़ा संभल जाएं, उनका पहला प्यार तो हाथ आने से रहा और दूसरा भी हाथ से निकल जाएगा।
उपाय- सारा दिन दो सुपारी अपनी जेब में रखें, शाम को मंदिर में चढ़ा दें।
मकर- आज का दिन सरप्राइजेज से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नई योजनाओं को शुरु करेंगे। बच्चों से गुड न्यूज़ मिलेगी।
उपाय- आज आपको कॉफी का प्रयोग करना है।
कुंभ- अगर आप संपत्ति ले रहे हैं तो समय शुभ है। प्रेम के लिए आज बेहतरीन दिन है। स्वभाव में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- तुलसी पर दीपदान करें।
मीन- आज आप दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेंगे।
उपाय- मिश्री और सौंफ मुंह में रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ