आपका राशिफल- 31 अप्रैल, 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Mar, 2024 08:06 AM

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपका ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। बच्चे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपका ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। बच्चे आज मौज-मस्ती करेंगे। सेहत में गढ़बड़ होने के चांसेस हैं।

वृष राशि वालों आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। संतान के विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगें। कार्यक्षेत्र में भी आपके लिए माहोल अनुकूल रहेगा। पुराने रोगों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। भाई –बहनों के बीच स्नेह बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ध्यान और मेडिटेशन से अपना आत्मबल बढ़ाने का प्रयास करें।

कर्क राशि वालों जो लोग प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय से जुड़े हैं उनको लाभदायक सौदे हाथ लग सकते हैं। छात्र अगर सही दिशा में प्रयास करेंगे तो बेहतर परिणाम हासिल होंगे। लवर्स और जीवनसाथी के बीच संबंध गहरे होंगे। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मचारी से बहस हो सकती है। छात्र को अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा ध्यान देने की अवश्यकता है। स्वास्थ्य पर बदलते मौसम का प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि वालों आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जो लोग नौकरी या व्यवसाय करते हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी का सहयोग घर के वातावरण को सुखद बनाएगा। थकान की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

तुला राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कर्म दर्द की तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज के दिन विदेश में पढ़ रहे छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है।

मकर राशि वालों आज आपका दिन परेशानी वाला हो सकता है। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय कुछ नुकसान होने की आशंका है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमियों में किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है।

कुंभ राशि वालों आज के दिन परिवार में प्रेम बढ़ेगा। घर पर ही बच्चों के साथ एनजॉय करेंगे। हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से सम्मान प्राप्त होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र मे भी मान-सम्मान मिलेगा। रात को असंतुलित खान-पान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!