आपका राशिफल- 13 अप्रैल , 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Apr, 2024 08:29 AM

मेष राशि वाले जो जातक ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं, उनको मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिसे आप बखूबी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वाले जो जातक ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं, उनको मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा सकते हैं। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों नया काम शुरू करने के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। काम से संबंधित कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्र चिंतित नजर आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई मामला निपट सकता है। भविष्य को लेकर माता-पिता आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। घर के किसी सदस्य सरकारी नौकरी लग सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रों के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन सकारात्मकता पूर्ण रहेगा। कारोबारियों के लिए समय शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों मानसिक रूप से आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। जिसके कारण आप पूरी लगन से काम कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। इस राशि के बुजुर्ग अपने खानपान का ध्यान रखें।

धनु राशि वालों आज आपके भाग्य के सितारे ऊंचे बने रहेंगे। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में लगातार वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। छोटे व्यापारियों को व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है। मन में चल रहे विचारों को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। शाम को मेहमान घर आ सकते हैं। 

कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि वालों कारोबार के लिहाज से आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आप कोई बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार के प्रति जो जिम्मेदारियां हैं उसे अच्छे से पूरा करेंगे। खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!