आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 03 May, 2024 07:35 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 3 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 3 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल अध्यात्म और ज्योतिष से जुड़ी  हुए  करियर की तरफ आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। धर्म स्थान पर घूमने जाने के योग भी बनते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। जून के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें, सांस से संबंधित तकलीफ होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। काम और उद्योग में मुनाफा होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय पहले से थोड़ा मंदा रहेगा। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा, हालांकि मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे तो प्रयास करने से मन न चुराएं। दिसंबर के महीने में समय आपके अनुरूप रहेगा। कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जमीन और प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर करना लाभदायक रहेगा। फरवरी के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। लोभ में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। अहंकार की परिस्थितियां जन्म ले सकती हैं। जिसके कारण मानहानि का सामना भी करना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें, उन्हें अपशब्द न कहें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। तांबे के पात्र में जल पीएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!