आपका राशिफल- 21 फरवरी , 2025

Edited By Updated: 21 Feb, 2025 08:27 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच विचार कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। ऑफिस के काम में साथियों से मदद ले सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी खास से मिल सकते हैं। सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की आवश्यकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदा दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी नई जगह पर घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसमें बड़े भाई-बहने से मदद मिल सकती है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। अगर कोई बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज पैसों से जुड़ा लेन-देन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक जीवन को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिये ऑफर आ सकता हैं। पहले के मुकाबले सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। बिज़नेस में फायदा होने के योग है। आपको अपनी समझ से फैसला लेने की ज़रुरत है। आज बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नए बिज़नेस को शुरू करने में परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से जल्दी होने वाले काम में भी समय लग सकता है। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहने की ज़रुरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज बच्चों के साथ कही घुमने जा सकते है। नौकरीपेशा लोगों को किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अपनी बातें किसी दूसरे से शेयर करने से बचें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने अटके काम  आज पूरा हो जाएंगे। संतान का शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर हो जाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में काम के लिए बॉस से तारीफ मिल सकती है।  व्यापार के सिलसिले में कुछ ज़रुरी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। पैसों का निवेश सोच समझ कर ही करें। पेट से जुड़ी कोई समस्या तंग कर सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज जॉब में थोड़ा संभलकर रहें, नहीं तो काम खराब हो सकता है। परिवार के बड़ों से बहस न करें। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम थोड़ी मेहनत से पूरे हो जाएंगे। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो बेहतर रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। अटके हुए कार्य पूरे हो जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!