आपका राशिफल- 14 दिसंबर 2025

Edited By Updated: 14 Dec, 2025 08:40 AM

मेष राशि वालों आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बिज़नेसमेन को व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें।

मेष राशि वालों आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बिज़नेसमेन को व्यापार में हानि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें। विवाहित लोग जीवनसाथी के लिए समय निकालें। स्टूडेंटस साथियों के साथ अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे। किसी एक विषय पर ही ध्यान दें। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृष राशि वालों आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र पर विवाद हो सकता है। आज की गई शुरुआत आपकी प्रेम कहानी को और मजबुत बना देगी। सोशल मीडिया पर अपने क्रश को लव प्रपोजल भेज सकते हैं। स्टूडेंटस एक ही विषय पर ध्यान लगाएं, तो बेहतर रहेगा। ब्लड Infection का डर है, सावधान रहें।

मिथुन राशि वालों आज आप धन के मामले में आसानी से किसी पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। आज आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। पढ़ाई-लिखाई में साथियों का साथ मिलेगा। दूसरों से आगे निकलने में सफल होंगे। खुद की तारीफ न करें। थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है।

कर्क राशि वालों व्यापार और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव-लाईफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी नोकझोंक हो सकती है। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग है। स्वास्थ्य में सामान्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि वालों आज आपको धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रूक जाए, नुकसान हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंटस का ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अधिक गर्म चीजों के सेवन से परहेज करें।

कन्या राशि वालों कार्यक्षेत्र और बिजनेस से संबंधित यात्राएं होने के योग है। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पार्टनर के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

तुला राशि वालों आज आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च न करें। जोखिम भरे कार्य करने ले भी बचे। पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। स्टूडेंटस पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। टेक्निकल और मेडिकल विद्यार्थी सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अधिक गर्म चीजों का सेवन न करें।

वृश्चिक राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ होगा। प्रमोशन के भी चांस हैं। किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। मेडिकल, आर्किटेक्चर के छात्र सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। सुस्ती-थकावट के अलावा चली आ रही समस्या बढ़ सकती है।

धनु राशि वालों व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपका पार्टनर भावुक और थोड़ा बिजी रहेगा। स्टूडेंटस का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पूरा दिन ताजगी भरा रहेगा।

मकर राशि वालों प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। बिजनेस में नई डील हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आज स्टूडेंटस को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है। पुराने रोग खत्म होंगे।

कुंभ राशि वालों आज अगर निवेश करने जा रहें हैं तो ठहर जाएं, समय सही नहीं है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा में सफलता के लिए कड़ा प्रयास करना होगा। सिरदर्द से परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि वालों आज आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आज पार्टनर के लिए थोड़ा समय निकालें, नहीं तो छोटी सी बात पर अनबन भी हो सकती है। पढ़ाई के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग आज तकलीफ दे सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!