Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Sep, 2026 07:56 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ भविष्य से जुड़ी चर्चा हो सकती है। लगातार काम करने से थकान महसूस हो तो बीच-बीच में आराम करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखने का अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिल सकता है। घर की किसी जरूरी चीज़ पर खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। किसी तकनीकी समस्या को सुलझाने में आपका अनुभव काम आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहन से जुड़ी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर नए लोगों से परिचय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। घर में पौधों या सजावट से जुड़ा कोई बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करना अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लेखन, डिजाइन या प्रस्तुति से जुड़े काम में आपकी प्रतिभा सामने आ सकती है। व्यापार में किसी पुराने उत्पाद को नए तरीके से पेश करने का विचार आएगा। परिवार के किसी छोटे सदस्य से मिली सलाह आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। समय पर भोजन न करने से कमजोरी महसूस हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी जरूरी कागज़ या दस्तावेज़ की जांच पूरी करनी पड़ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी करने के बजाय हिसाब-किताब अच्छी तरह देख लें। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत करवानी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी पुराने मतभेद को दूर करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में ग्राहकों की बात को नज़रअंदाज़ न करें। घर के कमरे या कार्यस्थल की व्यवस्था बदलने का मन बना सकते हैं। लंबे समय तक मोबाइल चलाने से बचें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के दौरान कुछ चुनौतियां आ सकती है, लेकिन धैर्य से उन्हें पार कर लेंगे। कारोबार में माल की गुणवत्ता की जांच करना जरूरी रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य से मिली व्यावहारिक सलाह काम आ सकती है। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी नई भाषा या विषय को सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज में किसी बाहरी व्यक्ति से मिली जानकारी को अपनाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। परिवार के किसी बुजुर्ग के अनुभव से आपको महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है। खाली पेट ज्यादा देर रहने से बचें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर और काम से जुड़े सामान को व्यवस्थित करने में समय लग सकता है। किसी पुराने काम की प्रक्रिया को दोबारा जांचने का मौका मिलेगा। व्यापार में स्टॉक और रिकॉर्ड मिलाने की जरूरत पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय शांतिपूर्वक बिताना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में कामकाज के तरीके में बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ खेल या किसी मनोरंजक गतिविधि में समय बीत सकता है। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। किसी रचनात्मक शौक के लिए समय निकालने का मन बना सकते हैं। ऑफिस में आपकी कल्पनाशीलता किसी प्रोजेक्ट को बेहतर रूप देने में मदद करेगी। पैसों के लेन-देन में किसी भी बहार वाले पर भरोसा न करें। सेहत सही रहेगी।