Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Sep, 2026 07:02 AM
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 30 सितंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि चतुर्थी नक्षत्र कृत्तिका रहेगा, आज का योग है वज्र और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 30 सितंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि चतुर्थी नक्षत्र कृत्तिका रहेगा, आज का योग है वज्र और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध
आज का महा उपाय- साबुत हरी मूंग की दाल का दान करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे जातक खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। समाज में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता जी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर पड़ सकता है, ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ज़रूरी दस्तावेज़ों को संभालकर रखें, तो बेहतर रहेगा। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई मीटिंग सफल साबित हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार की गरमाहट बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विदेश से कोई करीबी मिलने आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन थोड़ा कमज़ोर हो सकता है, ध्यान देने की ज़रूरत है। अचानक से कहीं पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए बेवजह के खर्चों से बचें। सेहत पहले से ठीक रहेगी लेकिन ख्याल रखने की ज़रूरत है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी छोटी सी पूजा का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पैसों के निवेश में समझदारी से काम लें। आज सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। आज बाहर का खाना खाने से बचें, वरना पेट खराब हो सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी के बिज़नेस में धन निवेश करने का प्लान बन सकता है, लेकिन पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें। अकेले घूमने जाने का प्लान बन सकता है। मनोरंजन से जुड़ी चीज़ों पर ज्यादा धन खर्च न करें। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम हो जाएगा। ठंडी चीज़ों के सेवन से दूर रहें, बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घर वालों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो युवा नौकरी की तलाश में है, उन्हें काम मिल सकता है। ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। किसी भी काम को करते समय जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें, नुकसान हो सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।