आज का राशिफल- 19 सितंबर 2026

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 07:29 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। काम के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। काम के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी ज़रूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। बेरोज़गार लोगों को अच्छा काम मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। विदेश से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी वरिष्ठ से कोई सलाह मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। कोई वाहन लेने की सोच रहे हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। युवाओं की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में हो सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। अगर कोई काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे उत्साह बना रहेगा। युवा किसी कला में रुचि ले सकते हैं। बच्चों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत पहले से ठीक महसूस हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के बहकाने पर कोई निर्णय न लें। पहले से निवेश किया पैसा वापस मिल सकता है। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी के विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऑफिस में किसी की मदद करने का मौका मिल तो पीछे न हटें। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम के पल बिताने का मौका मिल सकता है। व्यापारी जिस योजना पर काम कर रहे थे वह पूरी हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से मार्गदर्शन ले सकते हैं। कामकाज का बोझ पहले से कम हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। ज्यादा मसालेदार और तेल वाले खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!