आज का राशिफल- 28 सितंबर 2026

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 11:50 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता से किसी ज़रूरी विषय पर बात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होते हुए नज़र आ सकते हैं। प्रेमी के साथ चल रहा मनमुटाव आज खत्म हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है। सेहत पहले से सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। संतान संगीत या खेल में रुचि ले सकती है। पिताजी से किसी ज़रूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। तेज़ मसालेदार खाने से परहेज़ करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक साबित हो सकता है। घर में किसी की शादी की बात पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के व्यवहार की तारीफ हो सकती है। घर से जुड़े कामकाज पूरे हो सकते हैं। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे उन्हें किसी कंपनी से प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज किसी को भी बिना मांगे राय न दें। व्यापार के सिलसिले में पिताजी की राय काम आ सकती है। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। बिज़नेस और पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से पहले दो बार सोचें। अगर मानसिक तनाव महसूस हो रहा हो तो किसी अपने से बात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर पर रिश्तेदार या परिचित के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई या काम के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी रहेगा। देर रात तक जागने की आदत से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विषय में आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। परिवार के साथ आसपास कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से कोई काम आसानी से पूरा होगा। अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आ सकता है। किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम आगे बढ़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पहले निवेश किया गया धन वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और अपनापन बना रहेगा। साथी के साथ किसी निजी विषय पर बातचीत करने से रिश्ता और मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार महसूस होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!