आज का राशिफल- 05 अक्टूबर 2026

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 06:01 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में आपके विवाह की बात शुरू हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में आपके विवाह की बात शुरू हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके हित में रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना ज़रूरी है। आज सिरदर्द तंग कर सकता है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव कम हो जाएगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। रुके हुए काम किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद ज़रूर लें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। तेज़ और मसालेदार खाने से परहेज़ करें, तो बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी काम के सिलसिले में दूसरे देश जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। ठंडी चीज़ों के सेवन से दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा।  

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से काम में बदलाव की इच्छा रखने वाले जातकों को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। युवा कोई नई स्किल सीखने की योजना बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कंपनी में धन निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। युवाओं को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दांत में दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। काम का बोझ पहले से कुछ कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में सयम बिताने का मौका मिल सकता है। युवा किसी और के मामले में दखल देने से बचें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी खास के साथ डेट पर जा सकते हैं। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहें। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, आराम करें।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। लंबे समय से जिस डील को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, वह पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काम और परिवार में तालमेल बनाकर चलने की ज़रूरत है। फालतू की चीज़ों पर पैसा खर्च करने से बचें। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!