Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Oct, 2026 06:47 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। किसी करीबी की सलाह से आप उलझन भरे मामले को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। खानपान में नियमितता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषय समझने के लिए अतिरिक्त अभ्यास करना पड़ सकता है। आंखों में परेशानी महसूस हो तो उन्हें पर्याप्त आराम दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। बिज़नेस में योजनाओं के अनुकूल काम करना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। मानसिक सुकून के लिए दिनभर की भागदौड़ के बीच थोड़ा विश्राम जरूर करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। किसी रचनात्मक प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। रोज़मर्रा के खर्च बढ़ सकते हैं। युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। काम के बीच पर्याप्त पानी पीना न भूलें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ पहले से कम रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। बाहर के खाने से भी परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी मित्र के साथ पार्टी में जा सकते हैं। किसी जटिल सवाल का जवाब खोजने में आपकी जिज्ञासा काम आएगी। पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, ताकि अगले दिन सुस्ती महसूस न हो।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती हैं। छोटे भाई-बहन या किसी विद्यार्थी को नई चीज सीखने में आपका मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। समय पर काम पूरा करने के लिए प्राथमिकताएं तय करना आपके लिए मददगार रहेगा। घर से जुड़ी व्यवस्थाओं पर पैसा खर्च हो सकता है। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा रह सकता है। व्यापार से जुड़ी कुछ जरूरतों पर उम्मीद से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपका काम आसान होगा। संतान की किसी बात या व्यवहार से आप भावुक हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कामकाज में आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर-परिवार में किसी बीती हुई बात को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। चर्चा के दौरान धैर्य बनाए रखें और दूसरों की बात भी समझने की कोशिश करें। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने के बजाय नियमित देखभाल पर ध्यान दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ