Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Nov, 2026 01:24 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव के साथ आगे
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करते समय मन को स्थिर और एकाग्र रखना जरूरी रहेगा। शांतचित्त होकर काम करेंगे तो उलझे हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचें। विशेषकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपको अनावश्यक परेशानी से बचाएंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव सामने आ सकता है। परिवार के माध्यम से किसी योग्य रिश्ते की बातचीत शुरू होने की संभावना है। इस विषय में आगे बढ़ने से पहले एक दूसरे की सोच और प्राथमिकताओं को समझने का अवसर मिलेगा।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज भाग्य का सहयोग आपके प्रयासों को मजबूती देगा। सही समय पर सही निर्णय और लगातार प्रयास से आज कई कार्यों में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो दिन के परिणाम और बेहतर रहेंगे।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी और लंबे समय से जिस उपलब्धि की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसे प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आपके लगातार प्रयासों को सफलता का परिणाम मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण इच्छा के पूरी होने से मन में संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब और हरी सब्जियां खाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज मित्रों और परिवार के साथ प्रसन्नता के पल बिताने का अवसर मिलेगा। किसी छोटी पार्टी, मिलन या मनोरंजक गतिविधि के माध्यम से अपनों के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में अपनापन बढ़ेगा तथा वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी अनुभवी गुरु या मार्गदर्शक से सलाह लेने के लिए दिन उपयोगी रहेगा। अपने भविष्य, करियर या किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर उनसे चर्चा करेंगे तो नई दिशा और उपयोगी सुझाव प्राप्त होंगे। उनकी सलाह आपके लिए आगे की योजना बनाने में सहायक साबित होगी।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बच्चों और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और एकाग्रता बेहतर रहेगी। कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी तथा नियमित अध्ययन करने से अच्छे परिणाम प्राप्त करने का मार्ग बनेगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपकी सोच में रचनात्मकता और नएपन की झलक रहेगी। कुछ नए विचार सामने आएंगे, जिन्हें सही दिशा में लागू करने से भविष्य में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। आय बढ़ाने का कोई नया माध्यम बन सकता है या वर्तमान कार्य से बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in