आज का राशिफल- 25 नवंबर 2026

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 08:24 AM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का दिनांक 25 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष तिथि प्रतिपदा नक्षत्र रोहिणी रहेगा, आज का योग है शिव और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का दिनांक 25 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष तिथि प्रतिपदा नक्षत्र रोहिणी रहेगा, आज का योग है शिव और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- बच्चों को किताबें दान करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद कर सकते हैं। सिर भारी महसूस हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। मित्रों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करना आपके हित में रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। प्रेमी से मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। पसंद की चीज़ करने से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक भी काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ठंडी चीज़ों के सेवन से दूरी बनाए रखें, नहीं तो गला खराब हो सकता है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार और कामकाज में तालमेल बनाकर चलें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संगीत और नृत्य में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता का कारण बन सकती है। तेज़ मसालेदार खाने से परहेज़ रखें नहीं तो पेट में जलन महसूस हो सकती है।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में काम के बोझ से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। पैसों का निवेश सोच-समझ कर करेंगे, तो बेहतर रहेगा। पहले से नौकरी कर रहे जातकों को किसी और कंपनी से ऑफर मिल सकता है। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर अपनी निजी बातें सांझा न करें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। युवा कोई नई स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। प्रेमी के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने का सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। अचानक से किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में युवाओं की रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है, लेकिन बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण की ज़रूरत है। प्रेमी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। थोड़ी थकावट महूसस हो सकती है, आराम करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!