Akshaya Navami 2026: 18 या 19 नवंबर? दूर करें आंवला नवमी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 01:28 AM

akshaya navami 2026

Amla Navami 2026: अक्षय नवमी (आंवला नवमी) 2026 की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन दूर करें। जानिए 18 या 19 नवंबर में से किस दिन मनाई जाएगी अक्षय नवमी, पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, आंवले के पेड़ की पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व।

Amla Navami 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास में आने वाली नवमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है, जिसे अक्षय नवमी या आंवला नवमी के नाम से जाना जाता है। इस पावन दिन पर जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। साल 2026 में नवमी तिथि 18 और 19 नवंबर, दोनों दिन पड़ने के कारण श्रद्धालुओं में इस पर्व की सही तारीख को लेकर भ्रम बना हुआ है। अगर आप भी इस तारीख को लेकर असमंजस में हैं, तो आइए पंचांग के अनुसार जानें अक्षय नवमी की सही तिथि, शुभ पूजन मुहूर्त और पूजा का महत्व।

PunjabKesari Akshaya Navami

Akshaya Navami 2026 Date कब है अक्षय नवमी 2026?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार:
नवमी तिथि का प्रारंभ: 18 नवंबर 2026 को सुबह 06:04 बजे से।
नवमी तिथि का समापन: 19 नवंबर 2026 को सुबह 07:05 बजे पर।
उदया तिथि और मुख्य पर्व: शास्त्रों में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी का व्रत और पूजन 18 नवंबर 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

Akshaya Navami

Akshaya Navami Puja Shubh Muhurat अक्षय नवमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा के लिए पूर्वाह्न काल (सुबह का समय) को अत्यंत शुभ माना गया है।
शुभ पूजा मुहूर्त: 18 नवंबर 2026 को सुबह 06:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा।

इस अवधि में श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना, आंवले के वृक्ष का पूजन और दान-पुण्य कर सकते हैं। 

(नोट: अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय के अनुसार पूजन के मुहूर्त में आंशिक समय-अंतर हो सकता है।)

अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व
कार्तिक शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी का बहुत महत्व है। आंवला नवमी की तिथि को पवित्र तिथि माना गया है। इस दिन किया गया गौ, स्वर्ण तथा वस्त्र का दान अमोघ फलदायक होता है। इन वस्तुओं का दान देने से ब्राह्मण हत्या, गौ हत्या जैसे महापापों से बचा जा सकता है। चरक संहिता में इसके महत्व को व्यक्त किया गया है। जिसके अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन ही महर्षि च्यवन को आंवला के सेवन से युवा होने का वरदान प्राप्त हुआ था। मान्यता है की इस दिन ये शुभ काम कर लेने से न केवल इस जन्म के बल्कि आने वाले जन्मों-जन्मों तक के जीवन में सुधार किया जा सकता है।

Akshaya Navami

आंवला नवमी की पूजा
प्रात:काल स्नान कर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। पूजा करने के लिए आंवले के वृक्ष की पूर्व दिशा की ओर उन्मुख होकर षोडशोपचार पूजन करना चाहिए। दाहिने हाथ में जल, चावल, पुष्प आदि लेकर व्रत का संकल्प करें। आंवले की जड़ में दूध चढा़एं, कर्पूर से आरती करते हुए वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। 

आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराएं तथा दान आदि दें तथा कथा का श्रवण करें। घर में आंवले का वृक्ष न हो तो किसी बगीचे में या गमले में आंवले का पौधा लगा कर यह कार्य सम्पन्न करना चाहिए।

श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी को आंवले का भोग लगाएं।

आंवले के वृक्ष के नीचे बैठ कर सपरिवार भोजन करें। यदि आपके भोजन में आंवले का पत्ता गिर जाए तो उसे भगवान का आशीर्वाद समझें।

आंवला नवमी पर आंवला जरूर खाना चाहिए। जूस भी पीया जा सकता है।

जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का दान करें। 

इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने से न केवल इस जन्म बल्कि अगले जन्म में भी  अन्न-धन्न की कमी नहीं रहती। 

Akshaya Navami

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!