आज का राशिफल 25 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2020 06:23 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नये व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नये व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिनकी मदद से आपके व्यापार को अच्छे और बड़े सौदे मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन कुछ परेशानियों भरा होगा। आज व्यापार में अधिक लाभ की आशा न रखें। आप के प्रतिद्वंदी आज खुल कर आपका विरोध कर सकते हैं पर चिंता न करें वो आप का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है। मेहनत से की गई पढ़ाई के उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। अपने द्वारा किये गए कार्यों से आज संतोष की प्राप्ति होगी। किसी अनजान वृद्ध व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में वृद्धि के लिए नई तकनीक के संसाधनों का प्रयोग करेंगे। विदेश यात्रा का योग बनता है पर आज की स्थिति को देखते हुए अभी यात्रा को टालना अच्छा निर्णय होगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में भावी योजनाएं बना सकते हैं। बहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के मिलने से अतिरिक्त दबाव महसूस कर सकते हैं।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। संतान को परिणय सूत्र में बांधने की बात पक्की कर सकते हैं। कुछ अनचाहे खर्चे आपका मासिक बजट हिला सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आया है। संतान की पढ़ाई को लेकर संतुष्ट होंगे। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल में घूमने जा सकते हैं।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सरकारी कार्यों में क़ानूनी अड़चने आ सकती हैं, समय रहते स्थिति को संभाल लेना आपके हित में रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, बिना सोचे-समझे बोली गयी बात आपके खिलाफ़ जा सकती है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दोस्तों के द्वारा मार्गदर्शन करने से परिवार पर आने वाली कोई समस्या टलेगी। जीवनसाथी की ख़ुशी के लिए अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालना जरूरी है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!